IND vs WI 2nd ODI: भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, दूसरी बार तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक; वनडे क्रिकेट में कब-कब हुआ ऐसा?
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वह दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसके खिलाफ दूसरी बार किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है.
India vs WI 2nd ODI Match: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक ठोक डाले. इस दौरान दो शतकीय साझेदारियां देखने को मिलीं, जिसकी बदौलट कैरेबियन टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए. रोस्टन चेज 29 और शमार जोसेफ 14 रन बनाकर नाबाद रहे.
वेस्टइंडीज की ओर से जिन तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं, उसमें जॉन कैम्पबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू शामिल हैं. यह कारनामा वेस्टइंडीज ने पहली बार किया है.
कैम्पबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. वहीं, होप ने 94 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके लगाए. जंगू ने 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 114 रन ठोके.
भारत की ओर से कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.
कैम्पबेल और जंगू ने रचा इतिहास
भारत के खिलाफ कैम्पबेल और जंगू ने इतिहास रच दिया. भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में कैम्बेल पहले, जबकि जंगू दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. दोनों ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड पॉवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)
- 65- जॉन कैंपबेल गुवाहाटी 2026
- 70- अमीर जांगू गुवाहाटी 2026
- 72- रिकार्डो पॉवेल सिंगापुर 1999
- 73- मार्लन सैमुअल्स विजयवाड़ा 2002
- 74- शिमरोन हेटमायर गुवाहाटी 2018
- 85- शिमरोन हेटमायर चेन्नई 2019
वेस्टइंडीज से पहले वनडे में किन-किन टीम के तीन बल्लेबाजों ने जड़ा था शतक?
- वेस्टइंडीज से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 3, जबकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह कारनामा किया है.
- दक्षिण अफ्रीका की ओर से जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में हाशिम हमला, रिली रोसू और एबी डीविलियर्स ने शतक जड़ा था. वहीं, भारत के खिलाफ 2015 में ही दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस और एबी डीवीलियर्स ने शतक जड़ा था.
- इंग्लैंड की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में खेले गए मुकाबले में तीन बल्लेबाजों का शतक देखने को मिला था. इसमें एलेक्स हेल्स, जो रूट और जोस बटलर शामिल थे.
- दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीसरी बार तीन बल्लेबाजों ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा. डिकॉक, रैसी वान डेर डूसन और एडेन मार्करम ने शतक जड़ा था.
- ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 में यह कारनामा किया था. ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन ने शतक जड़ा था.
भारत के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वह ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसके खिलाफ दो बार किसी टीम के 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहली बार वनडे में 350 और 400 रन का आंकड़ा पार किया.