India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी. भारत की नजर लगातार दूसरे गोल्ड पर है, जबकि पाकिस्तान की निगाहें भी स्वर्ण पदक पर टिकी हुई हैं.

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के विशाल अंतर से हराया. ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, जसप्रीत बुमराह भी अपने रंग में नजर आए. दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. यह मैच 13 ओवर का खेला गया.

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब और कहां होगा?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 3 अक्टूबर को निशिन में होगा. यह मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा.

भारत और पाकिस्तान के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. इसे आप मोबाइल Sony LIV App या वेबसाइट पर देख सकती है. वहीं, टीवी में अगर आप देखना चाहते हैं तो Sony Sports 1 पर अंग्रेजी में, Sony Sports 3 पर हिंदी भाषा और Sony Sports 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ क्षेत्रीय भाषाओं में सीधा प्रसारण किया जाएगा. DD Sports पर भी इसे आप देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश या चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त टेलीकास्ट उपलब्ध हो सकता है.

क्या होगी भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11?

  • भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह.
  • पाकिस्तान- साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, उस्मान खान, सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास. अहमद दनियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.

टी-20 में भारत पाकिस्तान में से किसका पलड़ा भारी?

टी-20 में भारत और पाकिस्तान में से भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम ने पिछले 6 मुकाबलों में से सभी में जीत दर्ज की है. अब तक दोनों टीमों के बीच 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पाकिस्तान को महज 3 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि 14 मैच भारत ने जीते.