T20 के फिर सिकंदर बने अभिषेक शर्मा, टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज, लेकिन रैंकिंग में गेंदबाजों का हाल देख आ जाएगा तरस
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में तूफानी शतक की बदौलत अभिषेक शर्मा फिर से दुनिया के नंबर-1 बैटर बन गए हैं. उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा. वहीं, इस रैंकिंग में गेंदबाजों का हाल देख आपको तरस आ जाएगा.
अभिषेक शर्मा
(Image Source: BCCI )भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से नंबर-1 टी-20 बैटर बन गए हैं. उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में महज 38 गेंद में 113 रन ठोक दिए, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
किशन ने इस साल जुलाई में अभिषेक से नंबर-1 का ताज छीन लिया था. अभिषेक जुलाई में ट्रेविस हेड को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर पहुंचे थे. हालांकि, गेंदबाजी रैंकिंग की बात करे तो कोई भी भारतीय टॉप-10 में नहीं है.
टेस्ट और वनडे में कैसा है भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन?
टेस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं. वे पांचवें नंबर पर हैं. वहीं, वनडे में कुलदीप यादव टॉप-10 में शामिल अकेले भारतीय गेंदबाज हैं. वे भी पांचवें नंबर पर हैं.
T20I के Top-10 बैटर
- अभिषेक शर्मा (भारत)
- ईशान किशन (भारत)
- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
- जोस बटलर (इंग्लैंड)
- डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका)
- फिल साल्ट (इंग्लैंड)
- शे होप (वेस्टइंडीज)
- श्रेयस अय्यर (भारत)
- तिलक वर्मा(भारत)
- पथुम निसांका(श्रीलंका)
T20I के Top-10 बॉलर
- राशिद खान (अफगानिस्तान)
- एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया)
- आदिल रशीद (इंग्लैंड)
- अबरार अहमद (पाकिस्तान)
- नाथन एलिस (ऑस्ट्रेलिया)
- जेमी ओवरटन (इंग्लैंड)
- मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
- नसुम अहमद (बांग्लादेश)
- मेहदी हसन (बांग्लादेश
- लियन डॉसन (इंग्लैंड)
मार्को यान्सन बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने गेंदबाजी रैंकिंग में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा.
टॉप-10 टेस्ट बॉलर
- मार्को यान्सन (साउथ अफ्रीका)
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
- ओली रॉबिन्सन (इंग्लैंड)
- जसप्रीत बुमराह (भारत)
- स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
- कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)
- जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
- नोमान अली (पाकिस्तान)
टॉप 10 वनडे बॉलर
- राशिद खान (अफगानिस्तान)
- केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)
- अबरार अहमद (पाकिस्तान)
- मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
- कुलदीप यादव (भारत)
- शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
- अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान)
- बर्नार्ड स्कॉल्ज (नामीबिया)
- महीश तीक्षणा (श्रीलंका)
- जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)
अगर हम ODI बैटिंग रैंकिंग की बात करें तो शुभमन गिल पहले, विराट कोहली तीसरे, रोहित शर्मा चौथे और केएल राहुल 10वें नंबर पर हैं... जबकि टेस्ट में ऋषभ पंत पांचवें और शुभमन गिल नौवें नंबर पर हैं.