Weekly Horoscope: इन 3 राशियों को करियर-धन लाभ, इस सप्ताह कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल?
इस सप्ताह मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को करियर और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कर्क और तुला के लिए पारिवारिक सुख और सफलता के योग हैं. मिथुन और मीन को कानूनी व आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. सिंह और कन्या को निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह है. मकर और कुंभ के लिए मिश्रित परिणाम रहेंगे, जबकि धनु राशि वालों के अटके काम पूरे हो सकते हैं.;
नया सप्ताह नई उम्मीदें, नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर राशि के जीवन पर अलग असर डालती है. कहीं करियर में उछाल के संकेत हैं तो कहीं आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. कुछ राशियों को सेहत और संबंधों को लेकर सावधानी बरतनी होगी, तो कुछ के लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल और समझते हैं कि आने वाले दिनों में किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखनी होगी सतर्क नजर.
मेष साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ और लाभकारी साबित होगा. करियर-कारोबार में इस सप्ताह बेहतरीन सफलता हासिल हो सकती है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. लेकिन इस सप्ताह आपको अपने क्रोध और अहंकार से बचकर रहना होगा. सेहत में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिल सकती है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
इस सप्ताह मेष राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. यह हफ्ता आर्थिक रूप से मजबूती का रहेगा. किसी नई योजना का लाभ आपको मिलेगा जिससे आपके व्यापार में चौगुनी की वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक मजबूती के योग हैं. इस सप्ताह आपके लिए निवेश के लिहाज से अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति और आर्थिक मजबूती का योग है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कुछ नया करने का मौका मिलेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिनाईयों से भरा हुआ होगा. इस सप्ताह आप किसी तरह के कानूनी मामलों में फंस सकते हैं जिससे आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है. ऐसे में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर करना होगा. इस सप्ताह आपके घर-परिवार में किसी तरह का मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं.
कर्क साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह जीवन में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर आ सकता है. आपको खर्चों और भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा. सप्ताह के आखिरी दिनों में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जिन लोगों को कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है उसमें उनकी जीत हो सकती है. यह सप्ताह छात्रों के लिए कई तरह के उपलब्धियों से भरा हुआ होगा. परीक्षा परिणाम के लिए यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहेगा. इस सप्ताह शिक्षा की राह में आ रही परेशानियां दूर होंगी. व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग इस सप्ताह बनेंगे. इस सप्ताह आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. वैवााहिक जीवन और प्रेम संबंध में आपसी विश्वास मजबूत रहेगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा अच्छा और थोड़ा मिलाजुला रहने वाला होगा. जल्दबाजी में इस सप्ताह कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा. नहीं तो बनते काम खराब हो सकते हैं. नौकरपेशा लोगों को इस सप्ताह कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वाहन चलाते समय आपको इस सप्ताह आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. यह सप्ताह आपके लिए किसी तरह के पारिवारिक जीवन में खुशियां ला सकता है. वहीं कुछ घरेलू परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला होगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इस सप्ताह संतान का तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. यह सप्ताह आपको अपने विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने का होगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से उलझनें से बचना होगा और अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा. सप्ताह के मध्य में आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती है जिसको आपको दूर करने की कोशिश करना होगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह प्रतिकूल रहेगा.
तुला साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा. इस सप्ताह घर परिवार में किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. यह सप्ताह आप धन कमाने के लिए कुछ रिस्क उठाएंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित होगी. जो लोग किसी कंपनी में काफी समय से काम कर रहे हैं उनका प्रमोशन या उच्च पद पाने की अभिलाषा पूरी होगी. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे. आपका इस दौरान प्रभावशाली लोगों के बीच अच्छा संपर्क बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी और सप्ताह में प्रेम संबंध अनुकूल कहे जाएंगे. जो लोग काफी समय से किसी रोग से पीड़ित चल रहे थे आपको इस सप्ताह उसमें राहत मिल सकती है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा. आपके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. इस सप्ताह जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उनको कारोबार में वृद्धि एवं लाभ के योग बनेंगे. कारोबार के सिलसिले में यात्रा के दौरान कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है. इस सप्ताह प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विवाहयोग्य जातकों के रिश्ते आएंगे.
धनु साप्ताहिक राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और मिलाजुला रहेगा. पूरा सप्ताह अपनी किसी नई योजनाओं को पूरा करने में बीतेगा. आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इस सप्ताह धनु राशि वाले घर पर किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रम करा सकते हैं या फिर मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. दोस्तों से लंबे समय बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे. इस सप्ताह आपका उत्साह बढ़ेगा. इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपका लाभ मिल सकता है. प्रेम संबंध में सुधार और रोमांस का मौका मिल सकता है.
मकर साप्ताहिक राशिफल
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि करवाएगा. लेने-देन के मामलों में आपको बचकर रहना होगा. काम के सिलसिले में यह सप्ताह भागदौड़ से भरा हुआ होगा. इस सप्ताह आपको अपने मनमुताबिक और मनचाहा लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों संग अच्छा तालमेल बना रहेगा. घर-परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शनि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संयम बरतना होगा. किसी दूसरे के मामलों में पड़ने से बचना होगा. नौकरी में बदलाव के बारे में अगर सोच रहे हैं तो अभी पुरानी में ही बने रहें. इस सप्ताह किसी से अनावश्यक रूप से बहसबाजी मे पड़ने से बचें. करियर-कारोबार और घर-परिवार के मामलों में दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्रों को अच्छा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. इस सपताह नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे. यह सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ी परेशानियों भरा रह सकता है. इस सप्ताह आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. सप्ताह के शुरुआत में आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है. इस सप्ताह आपको अपने बजट को थोड़ा कंट्रोल में करना होगा. आपको इस सप्ताह छोटी मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करना होगा. प्रेम जीवन में रहने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह खुशखबरी और रोमांस से भरा हुआ होगा. पारिवारिक सुख और सहयोग की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अनुकूल रहेगा.