Weekly Horoscope: धनु से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत? प्रमोशन, पैसा और प्यार पर बड़ा अपडेट

इस सप्ताह मीन और धनु राशि वालों के लिए आय और करियर में अच्छे अवसर बन रहे हैं, जबकि मकर और कुंभ को संतुलन बनाकर चलना होगा. ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि सही फैसले लेने वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 6 April 2026 7:00 AM IST

नया सप्ताह आपके जीवन में नए अवसरों और चुनौतियों का संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर धनु से लेकर मीन राशि तक के जातकों के करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर साफ देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और धन लाभ का है, तो वहीं कुछ को संयम और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: अग्नि
  • स्वामी ग्रह: गुरु

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं. काम के चलते भागदौड़ बनी रहेगी. आर्थिक रूप से समय अनुकूल है, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें. व्यापार में जल्दबाजी से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जैसे प्रमोशन या नई नौकरी.

मकर साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: पृथ्वी
  • स्वामी ग्रह: शनि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. नौकरी में अनुभव और सीखने के अवसर मिलेंगे. जोखिम लेने से बचें. सप्ताह के अंत में शुभ अवसर मिल सकते हैं और ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत हैं.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: शनि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और सम्मान भी मिल सकता है. नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. व्यापार में कोई अच्छी डील मिलने से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें. बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें. प्रेम जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है.

मीन साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: बृहस्पति

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लाभ के अवसर बढ़ेंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी मिलने के योग हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खास फायदेमंद रहेगा. अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं.

Similar News