Weekly Horoscope: मेष से कर्क तक किसकी चमकेगी किस्मत? जानें धन, करियर और प्यार का हाल

इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए करियर और धन के नए अवसर खुलेंगे, जबकि कुछ को सतर्क रहकर फैसले लेने होंगे. मेष से कर्क तक हर राशि के लिए यह सप्ताह चुनौतियों और संभावनाओं का मिश्रण लेकर आया है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 6 April 2026 5:00 AM IST

नए सप्ताह की शुरुआत के साथ हर कोई जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में किस्मत उसका कितना साथ देगी. करियर, पैसा, सेहत और रिश्तों को लेकर ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई बड़े संकेत दे रही है, जो आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती है. इस सप्ताह मेष से लेकर कर्क राशि तक के जातकों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. जहां कुछ राशियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: अग्नि
  • स्वामी ग्रह: मंगल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. किसी जरूरी काम में आपका समय और ऊर्जा ज्यादा लग सकती है. नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते सावधानी से काम करना चाहिए और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार का साथ मिलेगा और माहौल सामान्य लेकिन सहयोगपूर्ण रहेगा.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: पृथ्वी
  • स्वामी ग्रह: शुक्र

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी नई योजना में निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा. नौकरी करने वालों के लिए सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. पार्टनरशिप में काम करने वालों को फायदा मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार और प्रेम जीवन संतुलित रहेगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: वायु
  • स्वामी ग्रह: बुध

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा. कुछ कानूनी या उलझे हुए मामलों में सावधानी बरतनी होगी. हालांकि नौकरी में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक रूप से यह समय नए अवसर लेकर आएगा. इस सप्ताह किया गया निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है. सप्ताह के बीच में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आप समझदारी से उसे सुलझा लेंगे. रिश्तों में सुधार होगा और प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

  • तत्व: जल
  • स्वामी ग्रह: चंद्र

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा संतुलन बनाए रखने का है. शुरुआत में धन लाभ हो सकता है, लेकिन बाद में खर्च बढ़ सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें, कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. किसी को उधार देने से बचें और निवेश में भी सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोगों को राहत मिल सकती है और आपके काम की सराहना होगी. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. कुल मिलाकर सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा.

Similar News