ज्योतिष में सूर्य और शनि को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. दोनों के बीच शत्रुता का संबंध है. जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है. 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे, जबकि शनि मीन राशि में रहेंगे.

ऐसे में सूर्य और शनि के बीच षडाष्टक योग बनेगा. हालांकि यह योग सामान्य तौर पर चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों को ग्रहों की स्थिति से लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग लाभकारी रह सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की सराहना मिल सकती है. पदोन्नति के साथ रुका हुआ धन मिलने के भी योग हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस दौरान आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. राजनीति, प्रशासन और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के नए रास्ते खुल सकते हैं. कारोबारियों को बड़ी डील से फायदा हो सकता है. विदेश या लंबी दूरी से जुड़े काम भी सफल रहेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. नौकरी में बदलाव का अच्छा अवसर मिल सकता है. संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग हैं.