कलयुग पर राहु का शासन और रातो-रात रंक से राजा बनाने की ताकत, जानें राहु के ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को बेहद रहस्यमयी और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. कहा जाता है कि कलयुग में राहु का विशेष प्रभाव है, जो इंसान की किस्मत को पलभर में बदलने की क्षमता रखता है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 6 March 2026 7:30 AM IST

ज्योतिष में राहु को बहुत ही प्रभावशाली, मायावी और एक छाया ग्रह माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार कलयुग पर राहु का ही प्रभाव है. राहु तकनीक, भ्रम, छल, और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है. राहु अचानक से घटनाओं को कराने वाला छाया ग्रह माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी नवग्रहों में राहु अकेले ऐसे ग्रह हैं जो व्यक्ति को रात-रातों अचानक से ऊंचे मुकाम तक पहुंच देते हैं. राहु अचानक से सफलता दिलाने वाले ग्रह हैं. राहु अगर कुंडली में अच्छी स्थिति हैं और व्यक्ति के कर्मो से प्रसन्न रहते हैं, तो अचानक से धनवान और हर तरह के सुख-सुविधाओं को प्रदान करते हैं. लेकिन वहीं अगर राहु बिगड़ जाए तो व्यक्ति को पल भर में कंगाल भी बना देते हैं. कलयुग में अगर किसी ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव है तो वह राहु का ही है.

दुनिया में जितने भी इस समय तकनीकी से जुड़े इस समय काम हो रहे हैं जैसे AIऔर डिजिटल दुनिया पर प्रभाव यह सब राहु के प्रभाव के कारण ही संभव है. दुनिया में इस समय जितने भी बड़े-बड़े बदलाव हो रहे हैं सब पर राहु के कारण ही है. राहु अभी कुंभ राशि में हैं ऐसे में आने वाले समय तकनीकी का होगा. राहु तकनीकी से जुड़ा रहने वाला ग्रह होने के कारण कलयुग में बहुत सारे बदलाव की तरफ संकेत है. ज्योतिष में राहु को प्रसन्न करने और अपने पक्ष में करने के लिए कुछ ज्योतीषी उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है.

राहु दोष को कम करने के लिए क्या करें?

कुंडली में राहु का अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. राहु को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन सबसे उपयुक्त दिन माना जाता है. ऐसे में सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल में अपनी छाया देखें. फिर इसमें बाती डालकर घर से बाहर दीपक जला दें. फिर राहु का मंत्र-ॐ रां राहवे नमः का जाप करें. यह उपाय आपको 18 बुधवार तक करना होगा.

जौ का उपाय

राहु को प्रसन्न करने के लिए जौ बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है. ऐसे में शनिवार के दिन अपने वजन के बराबर जौ लेकर उससे 18 हिस्सों में बांट कर काले कपड़े में रख लें. फिर हर बुधवार के दिन अपने सिर से सात बार घुमाकर पोटली को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें.

चांदी का उपाय

जिन लोगों की कुंडली में राहु अशुभ प्रभाव में है उनको राहु दोष से बचने के लिए अपने साथ चांदी से बनी कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए. इससे राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है. साथ ही रात में सोने से पहले नमक के पानी में पैर धोकर राहु को शांत किया जा सकता है.

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

ज्योतिष में राहु और शनि को काले रंग का कारक माना जाता है. ऐसे राहु के शांत करने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. साथ ही राहु की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

राहु दोष कम करने के उपाय

राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए काला कपड़ा, काले तिल, काला कंबल, सरसों का तेल और लोहे को दान करें. इससे कुंडली में राहु का प्रभाव कम होता है.

Similar News