नाना पाटेकर का नाम आते ही एक ऐसे एक्टर की तस्वीर सामने आती है, जिसने अपने दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाई. लेकिन एक्टर की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो चुकी हैं. 1 जनवरी को जन्मे नाना का मूलांक 1 है. अंक ज्योतिष में इस अंक के स्वामी सूर्य देव बताए गए हैं. मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी, निडर, मेहनती और नेतृत्व करने वाले होते हैं.

नाना के लंबे फिल्मी सफर में भी उनका अपने अंदाज में काम करना और अलग पहचान बनाना अक्सर देखने को मिला. हालांकि, हर खूबी के साथ कुछ कमियां भी होती हैं. अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 वाले लोग कई बार अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़ सकते हैं और आत्मविश्वास जिद या अहंकार में बदल सकता है. गुस्सा जल्दी आना और दूसरों की सलाह के बजाय खुद के फैसले पर भरोसा करना भी इस अंक की कमजोरियों में गिना जाता है.

कैसे निकाला जाता है मूलांक 1?

अंक ज्योतिष में 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 माना जाता है. अंक ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं. सूर्य को रोशनी, ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व से जोड़कर देखा जाता है. यही वजह है कि इस अंक वाले लोगों के व्यक्तित्व में खुद पर भरोसा और अपनी अलग पहचान बनाने की चाह को खास माना जाता है.

मूलांक 1 वाले कैसे होते हैं?

  • अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वाले लोग अपनी राह खुद चुनना पसंद करते हैं. उन्हें दूसरों के इशारे पर चलने के बजाय अपने फैसलों पर भरोसा रखना अच्छा लगता है. किसी काम को लेकर मन बना लें तो उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं.
  • एक नंबर वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं. उन्हें अपने आप पर विश्वास होता है. इसलिए वह जीवन में सफलता जरूर हासिल करते हैं. 
  • इस मूलांक के लोगों में लीडरशिप क्वालिटी भी होती है. इसलिए वह हमेशा भीड़ से अलग नजर आते हैं. 
  • जिम्मेदारी उठाने और मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने की हिम्मत इनमें देखी जाती है. इसी वजह से इस अंक को आत्मविश्वास और नेतृत्व से जोड़कर देखा जाता है. नाना पाटेकर की बात करें तो उन्होंने भी अपने फिल्मी सफर में किसी तय ढर्रे पर चलने के बजाय अपना अलग अंदाज बनाया. 

नंबर 1 की कमजोरियां क्या हैं?

  • अंक ज्योतिष में हर अंक की कुछ कमियां भी बताई गई हैं. मूलांक 1 वालों में कभी-कभी आत्मविश्वास जरूरत से ज्यादा बढ़कर जिद या अहंकार का रूप ले सकता है.
  • इन्हें गुस्सा जल्दी आने और अपनी बात पर अड़े रहने की प्रवृत्ति वाला भी माना जाता है. कई बार ये दूसरों की सलाह से ज्यादा अपने फैसले पर भरोसा करते हैं.

कौन सी तारीख और रंग शुभ?

अंक ज्योतिष की मान्यताओं में मूलांक 1 वालों के लिए कुछ तारीखों और रंगों को खास महत्व दिया गया है. कहा जाता है कि महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख इनके लिए शुभ रह सकती है. वहीं सप्ताह के रविवार और सोमवार को भी इस अंक वालों के लिए अच्छा माना जाता है. रंगों की बात करें तो पीला, नारंगी, लाल और सुनहरा रंग इनके लिए शुभ बताए जाते हैं. मान्यता है कि इन रंगों का इस्तेमाल मूलांक 1 वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हो सकता है.