दिमाग में गांठ बांध लें भगवान कृष्ण की युधिष्ठिर को बताई गई वास्तु के 5 नियम, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास
वास्तु शास्त्र का पालन आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से किया जा रहा है और महाभारत में स्वंय भगवान श्रीकृष्ण ने इसके बारे में बताया है. महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बताए थे जिनसे घर में सुखसमृद्धि आती है. आप भी अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए ये वास्तु उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं इन 5 खास नियमों के बारे में.;
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का पालन आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से किया जा रहा है और महाभारत में स्वंय भगवान श्रीकृष्ण ने इसके बारे में बताया है. महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बताए थे जिनसे घर में सुखसमृद्धि आती है. आप भी अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताए गए ये वास्तु उपाय अपना सकते हैं.
घर में गाय का घी
भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि घर में गाय का घी अवश्य होना चाहिए इससे बहुत ही शुभ माना गया है. गाय का घी रखने से घर में पवित्रता और सम्पन्नता बना रहती है. घर के मंदिर में पूजा करते समय भी गाय के घी का ही दीपक जलाना चाहिए. इससे सुखसमृद्धि आती है.
घर में जरूर रखें शहद
भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार घर में शहद रखना भी शुभ होता है और पूजापाठ के लिए कार्यों में इसका उपयोग अनिवार्य है. घर में शहद रखने से इंसान की आत्मा शुद्ध होती है और शहद स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है.
शुभ होता है चंदन
भगवान श्रीकृष्ण का कहना है कि घर में चंदन जरूर रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार घर में चंदन रखने से निगेटिविटी दूर होती है और सुखसमृद्धि आती है. यदि संभव है तो घर के आसपास चंदन का पेड़ लगाएं. इससे वास्तु दोष दूर होता है पॉजिटिविटी आती है.
मां सरस्वती की मूर्ति
घर में मां सरस्वती की मूर्ति रखना भी बहुत शुभ माना गया है. मां सरस्वती ज्ञान और बुद्धि की देवी है और इनकी मूर्ति घर में रखने से परिवार के सदस्यों में ज्ञान बढ़ता है. भगवान कृष्ण के अनुसार मां सरस्वती की मूर्ति घर में रखने से सुखशांति बनी रहती है.
जल रखने की सही दिशा
भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को जल रखने की भी सही दिशा बताई थी. वास्तु के अनुसार पानी हमेशा घर की ईशान कोण दिशा यानि उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. यह पानी रखने के लिए सबसे उत्तम स्थान माना गया है.
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.