राशिफल 3 मार्च 2026 : मेष से मीन तक किसके खुलेंगे भाग्य के द्वार, किसे मिलेगा बड़ा मौका और किसे बरतनी होगी सावधानी?

Horoscope 3 March 2026: 3 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा संयम.

( Image Source:  Sora AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 2 March 2026 2:12 PM IST

Horoscope 3 March 2026: 3 मार्च का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर सीधा असर डाल सकती है. मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए आज उपलब्धियों और आर्थिक लाभ के संकेत हैं, वहीं वृषभ, मिथुन और मकर राशि वालों को लेन-देन और निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी.

कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह है. तुला और कुंभ राशि के लिए संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा, जबकि मीन राशि को निवेश और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. कुल मिलाकर, दिन मिश्रित फल देने वाला है, लेकिन आत्मविश्वास और संयम से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है. दिन लाभकारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी. विदेश से जुड़े कार्यों में नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. हालांकि शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी है. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान से बचें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कुछ मामलों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. लेन-देन के मामले में आपको सतर्कता बरतनी होगी. दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा तथा जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खान-पान पर विशेष ध्यान दें. सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. धन खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें. किसी को उधार देने से बचें. संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है. नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे भविष्य बेहतर बनेगा. पिता या किसी बड़े का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस और समझदारी बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें. कुछ नई तरह की योजनाओं पर आपको काम करने का असर मिल सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. पुराने विवाद या समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे. पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें. भावुकता में कोई निर्णय न लें. कानूनी मामलों में सतर्क रहें. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे करियर में तरक्की होगी. अधूरे काम पूरे होंगे और नए रास्ते खुलेंगे. आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. जल्दबाजी में निर्णय न लें. कानूनी नियमों का पालन करें. पारिवारिक सहयोग मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भागदौड़ ज्यादा रहेगी. धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिल सकता है. लेकिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव भी संभव है. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे अवसर मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आत्मविश्वास से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी. आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आना जाना लगेगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कामकाज के सिलसिले में आपको बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. कई नए अवसर सामने आएंगे. ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा संभव है. कामकाज में सतर्क रहें, गलत सलाह से नुकसान हो सकता है. शत्रुओं से सावधान रहें. दिन के उत्तरार्ध में धन लाभ होगा. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मबल बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और धन के लिहाज से अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है. कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. धन लाभ होगा और पुराने काम पूरे होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. धैर्य और समझदारी से काम लें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना होगा. दूसरों पर अधिक भरोसा न करें. छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, ध्यान केंद्रित करें. निवेश सोच-समझकर करें. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. व्यापारियों को जोखिम से बचना चाहिए. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. निवेश में जल्दबाजी न करें. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे. लेन-देन में सावधानी रखें. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी होगा. स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. लेन-देन के मामलों में थोड़ा संभलकर रहना होगा साथ ही क्रोथ और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा.

Similar News