Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में अगर दिखे इस तरह के सपने समझ लें आपके ऊपर है मां दुर्गा की कृपा
चैत्र नवरात्रि के दौरान देखे गए कुछ खास सपनों को बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर इन दिनों आपको देवी मां से जुड़े संकेत दिखाई दें, तो यह उनकी कृपा का संकेत हो सकता है. ऐसे सपने न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देते हैं, बल्कि जीवन में जल्द ही खुशखबरी आने की ओर भी इशारा करते हैं.
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि पर 09 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है और विधि-विधान के साथ पूजा-अनुष्ठान करने का विधान होता है. नवरात्रि पर भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए लगातार 9 दिनों तक व्रत रखते हैं और इस दौरान कई तरह के नियमों का पालन करते हैं. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को शुरू हो रहे हैं जो 27 मार्च तक चलेगा.
शास्त्रों में नवरात्रि के दिनों को बहुत ही शुभ और पावन माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा स्वर्गलोक से धरती पर आकर वास करती हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं. इसके अलावा शास्त्रों में नवरात्रि के 9 दिनों तक कुछ सपनों का दिखाना बहुत ही शुभ मान जाता है. अगर सपने में माता से जुड़ी चीजें दिखाई दें तो समझा जाता है कि माता की विशेष कृपा बरसने वाली है. आइए विस्तार से जानते हैं इन सपनों के बारे में.
नवरात्रि में किन सपनों का दिखना शुभ होता है?
अगर नवरात्रि के दिनों आपके सपने में कोई छोटी कन्या बार-बार दिखाई दे तो इसे बहुत ही शुभ और अच्छा संकेत माना जाता है. सपने में छोटी कन्या का दिखाना मतलब आपके ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसने वाली है. जीवन में आने वाला समय आपके के लिए बहुत ही सुखमय, धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भरा होगा. ऐसे में भक्तों को नवरात्रि पर माता की विधि-विधान के पूजा-आराधना करना महत्व और भी बढ़ जाता है.
सपने में किसी देवी धाम का दिखना
नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान अगर सपने में किसी देवी धाम दिखे दिखे तो इसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है. यह इस बात का संकेत माना जाता है मां दुर्गा आपके ऊपर बहुत ही प्रसन्न हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वास समझा जाता है.
दीपक दिखाई देने का मतलब
नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में दीपक, मंदिर में पूजा करते हुए कोई सपना दिखाई दे ये बहुत ही शुभ माना जाता है. सपने में दीपक को जलते हुए दिखाई देना बहुत ही सकारात्मक सपना माना जाता है. इस सपने का मतलब है देवी आपकी भक्ति से बहुत अधिक प्रसन्न हैं. जलते हुए दीपक का सपना देखने पर जीवन में सफलता पाने की निशानी है.
सपने में सुहाग सामग्री का दिखना
नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में सुहाग के सामान दिखाई दे या फिर कोई सुहागिन आपके घर में आते हुए दिखाई दे तो समझे आपके ऊपर माता दुर्गा की विशेष कृपा बरसने वाली है. आपके कुछ अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं और जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी.
शंख का दिखना
हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है. ऐसे में अगर नवरात्रि के दिनों में शंख दिखाई दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. यह सपना माता के प्रसन्न होने का संकेत है. इससे आने वाले जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है.