3 October Rashifal: किसकी होगी सेहत खराब, कौन न करें काम में जल्दबाजी, इस जातक की होगी पुराने दोस्त से मुलाकात
3 अक्टूबर को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सावधानी तो कुछ के लिए खुशियों का मौका लेकर आ सकती है. वृश्चिक को सेहत संभालनी होगी, कुंभ को जल्दबाजी से बचना होगा और सिंह की मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है.
3 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है. वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है. वहीं कुंभ राशि वालों को किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, वरना छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है.
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन पुरानी यादें ताजा करने वाला हो सकता है. लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन खुश हो सकता है. अब जानते हैं 3 अक्टूबर को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.
मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कला के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है और नए विचार आएंगे. रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी और कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है.
वृषभ राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा. कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है, जो लाभदायक रहेगी. नौकरी में प्रमोशन से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवनसाथी के साथ खरीदारी करेंगे.
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार सुचारू रूप से चलेगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें. किसी करीबी दोस्त के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा. करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, ऐसे में गुरु या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से खुशी मिल सकती है.
कर्क राशि
आज का दिन शानदार रहेगा. काम में पिता का सहयोग करेंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी. बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है. दोस्तों के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की बॉस सराहना कर सकते हैं. परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा.
सिंह राशि
आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. दुकानदारों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और आमदनी बढ़ सकती है. कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. इंजीनियरिंग के छात्रों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा.
कन्या राशि
आज व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है, जिससे कारोबार को गति मिलेगी. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में सफल होंगे. मनोरंजन पर खर्च हो सकता है. बच्चों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी.
तुला राशि
आज नए काम सीखने और कुछ नया करने में रुचि बढ़ेगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस में अतिरिक्त मेहनत से रुके काम पूरे होंगे और बॉस आपकी सराहना कर सकते हैं. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया कारोबार शुरू करना लाभदायक हो सकता है. काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है. वकीलों को किसी मामले में सफलता मिल सकती है.
धनु राशि
आज कई काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे और बॉस भी प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
मकर राशि
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और काम में मन लगेगा. जरूरी काम समय से पहले पूरे हो सकते हैं, लेकिन योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा. जमीन से जुड़े किसी भी लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें. घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ राशि
आज रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा. नया कोर्स शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. अनजान लोगों से बातचीत करते समय अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें.
मीन राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा. विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर का आनंद ले सकते हैं. पुराने मित्र से मुलाकात भविष्य में लाभदायक हो सकती है. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने और व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होने के योग हैं. स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें.