Begin typing your search...

2 October Rashifal: नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मिलेगी सफलता, कौन खरीदेगा नया घर, किसकी बढ़ेगी सैलरी

2 अक्टूबर को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए दिन को खास बना सकती है. मेष को पढ़ाई में सफलता, मिथुन को नए घर की खुशी और धनु को सैलरी बढ़ने से राहत मिल सकती है.

2 October Rashifal: नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मिलेगी सफलता, कौन खरीदेगा नया घर, किसकी बढ़ेगी सैलरी
X

2 अक्टूबर का राशिफल

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro5 Mins Read

Updated on: 1 Oct 2026 12:32 PM IST

2 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. मेष राशि के नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं, वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. ऐसे में आज का दिन पढ़ाई और घर-परिवार से जुड़े मामलों में खास रह सकता है.

वहीं धनु राशि के लोगों के लिए नौकरी और पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. वेतन में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है. अब जानते हैं 2 अक्टूबर को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. व्यापार में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में चल रही अनबन दूर होगी और खुशियां बढ़ेंगी. नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा. नौकरी के लिए बायोडाटा भेजने या इंटरव्यू देने का समय अनुकूल है.

वृषभ राशि

आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. व्यापार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए. पहले जिस व्यक्ति की आपने मदद की थी, वह आज आपके काम आ सकता है. वरिष्ठ सदस्यों से प्रशंसा मिलेगी. अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी, जिससे मन शांत रहेगा.

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा. नया घर खरीदने का विचार बन सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील मिल सकती है. जीवनसाथी का घरेलू कामों में सहयोग करेंगे. ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे. कपड़े के कारोबार में लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

कर्क राशि

दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी. रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. दांपत्य जीवन मजबूत होगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. लेखन में रुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की नई सीख दे सकती है. आपकी मेहनत से दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे. अधिकारियों के सहयोग से रुका काम पूरा हो सकता है. आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और व्यापार में सामान्य से अधिक लाभ मिल सकता है.

कन्या राशि

आज दिन नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा. आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता मिलेगी. रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं. महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा. घर में शुभ कार्यक्रम होने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी.

तुला राशि

आज का दिन शानदार रहेगा. किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आएगी. घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा. कारोबार में मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी के कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा. किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए आवश्यक सामान साथ रखना न भूलें. व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और घर का माहौल सुखद रहेगा.

धनु राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों की माता-पिता से मुलाकात हो सकती है. वेतन में बढ़ोतरी से खुशी मिलेगी. किसी काम को पूरा करने के लिए शांत रहना जरूरी होगा. परिवार की समस्याओं को काम पर हावी न होने दें. मेहनत से परिस्थितियों को संभालने में सफल होंगे.

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, जिससे सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी. मनोरंजन के लिए फिल्म देखने का कार्यक्रम बन सकता है. परिवार में सुख-शांति रहेगी. मन में कहानी लिखने का विचार भी आ सकता है.

कुंभ राशि

आज का दिन शानदार रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और सफलता मिल सकती है. आलस्य छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा. राजनीतिक लोगों से मुलाकात से जनसंपर्क और लोकप्रियता बढ़ सकती है. खरीदारी के दौरान बहन के लिए उपहार ले सकते हैं. जरूरी बैठक में अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा.

मीन राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा. परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और कामों में सफलता मिलेगी. प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के लिए काम पर ध्यान केंद्रित करें. किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है और कोई नई जानकारी मिलेगी. ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा.

राशिफल
अगला लेख