1 October Rashifal: किसकी दूर होगी मित्र से हुई गलतफहमी, किसका कैंसिल होगा घूमने का प्लान, इस जातक को मिलेगा अच्छा शादी का रिश्ता
1 अक्टूबर को कुछ राशियों के रिश्तों और योजनाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है. मेष को दोस्ती में चल रही उलझन से राहत मिलेगी, मिथुन का ट्रिप प्लान बिगड़ सकता है, जबकि मीन के लिए शादी से जुड़ी नई खुशखबरी दस्तक दे सकती है.
1 अक्टूबर का राशिफल
1 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए रिश्तों और निजी जिंदगी में नए बदलाव लेकर आ सकता है. मेष राशि के जातकों के मन में किसी मित्र को लेकर चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी. वहीं मिथुन राशि वालों का कहीं घूमने जाने का प्लान किसी वजह से टल सकता है, जिससे थोड़ी निराशा हो सकती है.
दूसरी ओर मीन राशि के अविवाहित लोगों के लिए दिन खास हो सकता है. परिवार में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है या कोई अच्छा रिश्ता सामने आ सकता है. ऐसे में आज का दिन कुछ लोगों के लिए रिश्तों को लेकर उम्मीद और खुशी लेकर आने वाला है.
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा. काम आसानी से पूरे होंगे और नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. जीवनसाथी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. मित्र से हुई गलतफहमी दूर होगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं.
वृषभ राशि
दिन अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी सराहना कर सकते हैं. बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन में घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा. जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं.
मिथुन राशि
दिन आपके अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. परिवार का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा. किसी करीबी से खुशी मिलेगी. हालांकि, प्रेमी के साथ घूमने का प्लान टल सकता है.
कर्क राशि
आज मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और दैनिक काम आसानी से पूरे होंगे. संतान की सफलता से खुशी मिलेगी. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. आपके काम की प्रशंसा होगी और बच्चों का सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
दिन मिलाजुला रहेगा. सेहत का ध्यान रखें और रिश्तेदारों से संबंध बेहतर करने का प्रयास करें. कार्यस्थल पर तकनीकी खराबी परेशानी दे सकती है. समस्याओं से भागने के बजाय उन्हें तुरंत सुलझाएं. परिवार को कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
कन्या राशि
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और निवेश से लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ नई योजनाएं बनाएंगे. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम रखें. संगीत से जुड़े लोगों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है.
तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय समझदारी से लें. नए कारोबार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. यात्रा से व्यावसायिक रिश्ते मजबूत होंगे और लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. छात्रों के लिए दिन अच्छा है.
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा. व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा. साझेदारों का सहयोग मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. विरोधियों से राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, लेकिन प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.
धनु राशि
दिन अनुकूल रहेगा. परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. लेन-देन में सावधानी बरतें. सरकारी काम में कागजी प्रक्रिया के कारण थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द समाधान होगा. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
मकर राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. लंबे समय की मेहनत का फल मिल सकता है. आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और काम में मन लगेगा. स्टील और कपड़े के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. अपनी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें.
कुंभ राशि
दिन अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. आपके काम की समाज में सराहना होगी और सम्मान बढ़ेगा. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. किसी भी तरह की लापरवाही से बचें. दूर रह रहे लोगों को परिवार से मिलने का मौका मिलेगा.
मीन राशि
दिन सामान्य रहेगा. आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. छिपे विरोधियों की बातों पर ध्यान न दें. कारोबार में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.