गुणों का खजाना है आंवला लेकिन इन लोगों को हो सकता है नुकसान
आंवला का अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए, आपको इसके साइडइफेक्ट्स के बारे में बताते हैं और बताते हैं कि किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।;
आंवला को आपकी सेहत का सबसे अच्छा साथी कहना गलत नहीं होगा। आयुर्वेद में भी आंवले का खास महत्ल है। इसमें मौजूद गुणों के कारण यह सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। आंवला विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है। स्किन को चमकाना हो, बाल को बढ़ाना हो या फिर शरीर में आयरन की भरपाई करनी हो, आंवला इन सारी चीजों को सुधारने में मदद करता है। इतने लाभकारी गुणों के बावजूद आंवला आपकी सेहत को कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है, जिसके बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। इसके फायदों के कारण कई लोग अपने नियमित खाने में आवंला को शामिल करते हैं या फिर इसके जूस का सेवन करते हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए, आपको इसके साइडइफेक्ट्स के बारे में बताते हैं और बताते हैं कि किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
यहां समझिए अधिक आंवला जूस पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
किडनी संबंधित रोगियों को आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इस फल में विटामिन सी और पोटैशियम होता है, जो किडनी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।
थायराइड रोगियों के लिए भी आंवला जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें आयोडीन होता है, जो थायराइड में अच्छा नहीं माना जाता है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानी है, उन्हें भी आंवले जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन और एसिड रिफ्लैक्स हो सकता है।
वहीं, गर्भावस्था में भी आपको आंवले के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको कॉम्प्लिकेशन हो सकती डिलीवरी के समय।
इसके अलावा आप सर्जरी के पहले और बाद में भी आंवले का सेवन नहीं करिए। यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है।
आंवले के फायदे
हालांकि, सीमित मात्रा में आंवले का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आंवले को सावधानी के साथ सेवन करके आप अपनी बाल और स्किन की हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। इसमें विटामिन सी, आयरनस कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।