56 साल में भी सुपर फिट हैं Neelam Kothari, मॉर्निंग से लेकर डिनर तक ऐसा है एक्ट्रेस का रूटीन, जानें कैसे अभी भी है ग्लोइंग स्किन

56 साल की उम्र में भी नीलम कोठारी खुद को फिट और हेल्दी रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना डेली रूटीन शेयर करते हुए बताया कि वह क्या खाती हैं, कौन-सी एक्सरसाइज करती हैं और किन आदतों की वजह से उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन बरकरार है.

नीलम  कोठारी  ने बताया अपना पूरा डेली रूटीन

(Image Source:  instagram : @neelamkotharisoni )

नीलम कोठारी 56 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन से लोगों को प्रभावित करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में सुबह से रात तक का पूरा डेली रूटीन शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि वह दिन की शुरुआत कैसे करती हैं, क्या खाती हैं और खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या करती हैं.

नीलम ने अपनी डाइट, वर्कआउट और सप्लीमेंट्स से जुड़ी कई बातें भी बताईं. उनका कहना है कि फिट रहने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि सही खानपान, डेली एक्सरसाइज और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा जरूरी है.

क्या है नीलम कोठारी का मॉर्निंग रूटीन ?

instagram : @neelamkotharisoni

नीलम ने बताया कि वह सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में आधा नींबू, एक चुटकी नमक और थोड़ा केसर मिलाकर पीती हैं. इसके बाद वह फ्रेश आंवले का जूस लेती हैं. उनका कहना है कि ताजा आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. करीब आधे घंटे बाद वह नारियल के दूध से बनी कैपुचीनो पीती हैं.

क्या नाश्ता करती हैं एक्ट्रेस ?

नाश्ते में नीलम दो अंडे की सफेदी और एक पूरा अंडा खाती हैं. उनका मानना है कि अंडे की जर्दी नुकसानदायक नहीं होती, बल्कि इसमें कई जरूरी विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं. वह दिन की शुरुआत हमेशा प्रोटीन से करती हैं ताकि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिल सके.

कौन से सप्लीमेंट्स लेती हैं नीलम ?

instagram : @neelamkotharisoni

नीलम ने बताया कि वह किसी भी सप्लीमेंट को बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं लेतीं. उनकी डेली रूटीन में बी-कॉम्प्लेक्स, ओमेगा-3, विटामिन D और कुछ अन्य सप्लीमेंट शामिल हैं. उनका कहना है कि 50 की उम्र के बाद शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं, इसलिए डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना जरूरी है.

क्या खाती है लंच में एक्ट्रेस?

लंच में नीलम हाई-प्रोटीन और लो-कार्ब डाइट लेना पसंद करती हैं. उन्हें ब्रोकली और फूलगोभी के बेस से बनी पिज्जा पसंद है. हालांकि, वह कभी-कभी अपनी पसंद का खाना भी खाती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने का मतलब अपनी हर पसंद छोड़ देना नहीं, बल्कि संतुलन बनाए रखना है.

क्या है नीलम कोठारी का फिटनेस सीक्रेट ?

instagram : @neelamkotharisoni

नीलम हफ्ते में तीन दिन करीब एक घंटे फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं. बाकी दिनों में वॉक या कार्डियो करती हैं. उनके हिसाब से एक्सरसाइज का मकसद सिर्फ वजन कम करना नहीं, बल्कि शरीर को मजबूत और एक्टिव रखना भी है. दिन का आखिरी भोजन भी प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे उनकी फिटनेस और एनर्जी बनी रहती है.

Similar News