चीनी से भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकते हैं आर्टिफिशियल स्वीटनर

अगर आपने फिटनेस पर नया-नया ध्यान देना शुरू किया है, तो आपने भी सबसे पहले अपने खानपान से चीनी छोड़ने की सलाह सुनी होगी। चीनी को लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण माना जाता रहा है;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 24 Sept 2024 6:00 AM IST

अगर आपने फिटनेस पर नया-नया ध्यान देना शुरू किया है, तो आपने भी सबसे पहले अपने खानपान से चीनी छोड़ने की सलाह सुनी होगी। चीनी को लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण माना जाता रहा है, खासकर वजन बढ़ने और डायबिटीज जैसी बीमारियों के संदर्भ में। ऐसे में लोग चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग करते हैं। ये स्वीटनर्स कम कैलोरी के साथ ज्यादा मिठास देने का दावा करते हैं, जिससे लोग उन्हें एक बेहतर विकल्प मानते हैं।

हालांकि, ये स्वीटनर आखिरकार हैं तो केमिकल हीं। ऐसे में इनका ज्यादा सेवन आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

आइए, समझते हैं आर्टिफिशियल स्वीटनर के प्रकार।

एस्पार्टेम

एस्पार्टेम चीनी से 200 गुना मीठा होता है और इसे कई ब्रांड नामों के तहत बेचा जाता है। हालांकि इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और FDA ने असुरक्षित माना है। कुछ अध्ययनों ने इसे कैंसर के खतरे से भी जोड़ा है।

सुक्रालोज

सुक्रालोज चीनी से 600 गुना मीठा होता है। भारत में इसे भी कई मशहूर ब्रांड बेच रहे हैं। 2022 के एक अध्ययन के अनुसार, यह आंतों की सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, कैंसर के खतरों से जुड़ी इसकी पुष्टि के लिए और शोध की आवश्यकता है।

नेचुरल विकल्प: स्टेविया और मॉन्क फ्रूट

स्टेविया और मॉन्क फ्रूट जैसे प्राकृतिक मिठास को आर्टिफिशियल स्वीटनर्स की तुलना में सुरक्षित माना जाता है। स्टेविया को पाचन समस्याओं से जोड़ा गया है, जबकि मॉन्क फ्रूट को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, किसी भी मिठास का ज्यादा उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ऐसे में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सीमित और कम उपयोग ही सुरक्षित है। उनके ज्यादा सेवन से आंतों की सेहत, हार्ट डिजीज कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर्स दोनों के ज्यादा प्रयोग से बचना चाहिए और बैलेंस डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

आप मीठे स्वाद के लिए आर्टिफिशियल स्टीटनर की जगह गुड़ या फिर खजूर के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1-2 खजूर को कुछ घंटों के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। इसके बाद इस खजूर को मसलकर आप मिठास के लिए किसी भी चीज में डाल सकते हैं। इसके अलावा बचे हुए पानी का भी मीठे के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Similar News