सिर्फ प्रोटीन की पूर्ति नहीं, अंकुरित मूंग खाने के हैं कई फायदे
हेल्दी रहने के लिए कई लोग सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग खाते हैं। इसे प्रोटीन रिच फूड माना जाता है।;
हेल्दी रहने के लिए कई लोग सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग खाते हैं। इसे प्रोटीन रिच फूड माना जाता है। जिन लोगों को अपने खानपान में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी है, वे अंकुरित मूंग दाल का सेवन करते हैं। हालांकि, यह सिर्फ प्रोटीन की पूर्ति नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचा सकता है।
आई हेल्थ
विटामिन-A और जिंक से भरपूर अंकुरित मूंगदाल आंखों को मोतियाबिंद, उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं और नीली रोशनी से होने वाली आंखों के नुकसान से बचा सकते हैं।इसमें मौजूद विटामिन-A कोशिका वृद्धि और स्वस्थ दृष्टि को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन भी होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।इसलिए इसे डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
हार्ट हेल्थ
अंकुरित मूंगदाल का सेवन हृदय रोग का भी जोखिम कम कर सकता है।इनमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकती है।इसके अतिरिक्त अंकुरित मूंगदाल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी सूजन को कम कर सकती है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है। हालांकि, अगर आपको पहले से कोई हृदय रोग है तो डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
इम्यूनिटी
अंकुरित मूंगदाल में मौजूद विटामिन-C की उच्च मात्रा संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के लिए एक शक्तिशाली उत्तेजक के रूप में कार्य कर सकती है।इस प्रकार अंकुरित मूंगदाल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकती है।विटामिन-C श्वसन संक्रमण से भी बचाता है और सर्दी-खांसी समेत बुखार के विकास के जोखिम को कम करता है।
वेट लॉस
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित मूंगदाल खाते हैं तो इससे आपको वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।कम कैलोरी वाला यह खाद्य पदार्थ फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा आपको अतिरिक्त खाने और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में हर रोज सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल खाने से आप वेट लॉस को भी आसान बना सकते हैं।