क्रीम-सीरम सब फेल? Glowing Skin चाहिए तो आजमाएं इंफ्लुएंसर सोनिया खत्री का ये 3-स्टेप फॉर्मूला

अक्सर ऐसा होता है कि चेहरे पर क्रीम-सीरम जैसे महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी ग्लो नहीं आता है. लेकिन इंफ्लुएंसर सोनिया खतरी के बताए टिप्स के जरिए अब आपकी स्किन हमेशा ग्लो कर सकती है.;

( Image Source:  instagram-@fitgirl_08 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 18 Feb 2026 2:57 PM IST

अगर आप महंगे प्रोडक्ट्स, फेस पैक और सीरम सब कुछ इस्तेमाल कर चुकी हैं, फिर भी चेहरे पर वो नैचुरल ग्लो नहीं आ रहा, तो हो सकता है कि आपको अपनी बेसिक आदतों पर ध्यान देने की जरूरत हो. फिटनेस इंफ्लुएंसर सोनिया खत्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 

इस वीडियो में इंफ्लुएंसर ने अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया है. वह दमकती त्वचा के लिए सिर्फ तीन बातों का ध्यान रखती हैं. चलिए जानते हैं फ्लॉलेस स्किन के लिए क्या करना चाहिए. 

सोनिया खत्री की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज़?

सोनिया के मुताबिक, अगर शरीर अंदर से हाइड्रेटेड नहीं रहेगा तो कोई भी क्रीम या सीरम असर नहीं करेगा. कम पानी पीने से स्किन डल दिखने लगती है, फाइन लाइन्स जल्दी नजर आने लगती हैं और एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है. इसलिए रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं. आप चाहें तो नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल ड्रिंक भी शामिल कर सकती हैं, ताकि शरीर को भरपूर नमी मिलती रहे.

क्यों दमकती त्वचा के लिए शुगर सही नहीं?

इंफ्लुएंसर ने बताया कि ज्यादा शुगर खाने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है. चीनी कोलेजन को नुकसान पहुंचाती है, जिससे त्वचा ढीली पड़ने लगती है और एजिंग के लक्षण जल्दी दिख सकते हैं. अगर आप सच में ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो 14 दिन तक शुगर से दूरी बनाकर देखें. इस दौरान प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय से बचें. कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में फर्क महसूस होने लगेगा.

क्लींजिंग क्यों है जरूरी?

दिन भर धूल, पॉल्यूशन और मेकअप की वजह से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए सोने से पहले फेस को अच्छी तरह क्लींज करना बेहद जरूरी है. इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि स्किन रातभर रिपेयर हो सके. सोनिया यह भी सलाह देती हैं कि फेस वॉश के लिए ठंडे या सामान्य पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि बहुत गर्म पानी त्वचा को ड्राय बना सकता है.

अगर आप सच में नैचुरल ग्लो चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स से पहले इन आसान आदतों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं. सही हाइड्रेशन, कम शुगर और नियमित क्लींजिंग से आपकी त्वचा खुद-ब-खुद दमकने लगेगी.

Similar News