आप किसे कह सकते हैं अंधभक्त? FAQ से जानिए अपने मन के सभी सवालों के जवाब
राहुल गांधी के करीब 50 मिनट के भाषण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. उन्होंने ‘छात्र’, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद ‘अंधभक्त’ शब्द सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. आखिर अंधभक्त किसे कहते हैं और इसका मतलब क्या है?
लोकसभा में परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द भी चर्चा का हिस्सा बना. करीब 50 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों के साथ अलग-अलग वर्गों का जिक्र किया. इसी दौरान 'इडियट' और 'अंधभक्त' जैसे शब्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
राहुल गांधी के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'अंधभक्त' शब्द का इस्तेमाल करते नजर आते हैं. इसके बाद इस शब्द के अर्थ और इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. आखिर अंधभक्त कौन होते हैं? और इसका वास्तविक मतलब क्या है और अंधभक्ति की पहचान कैसे की जा सकती है?