बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में खुला मौसम, 24 मार्च को 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

24 मार्च को देश के 11 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, कई शहरों में तापमान भी गिर सकता है.

( Image Source:  AI Sora )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

देश में इन दिनों मौसम काफी बदल गया है और आने वाले दिनों में बारिश लोगों की मुश्किलें और बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने कल यानी 24 मार्च 2026 के लिए एक बार फिर से चेतावनी जारी कर दी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कुल 11 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. साथ ही कई राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है. हालांकि 24 मार्च की सुबह मौसम काफी साफ रहा और दिल्ली-एनसीआर में धूप रही.  

किसानों के लिए यह समय बहुत सावधानी का है क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. 26 मार्च की रात से जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. आइए अब आसान भाषा में जानते हैं कि कल यानी 24 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है. 

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 से 26 मार्च तक मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी है. बारिश की सबसे ज्यादा संभावना इन इलाकों में है. लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, पालम और द्वारका. बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी कल यानी 24 मार्च को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश की चेतावनी वाले मुख्य जिले. मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, सहारनपुर, शामली, हापुड़, बरेली, आगरा, मथुरा आदि। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

बिहार का मौसम

बिहार में कल 24 मार्च को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि भारी बारिश-आंधी का मुख्य अलर्ट 26 और 27 मार्च के लिए है. कल बारिश की संभावना वाले जिले: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, अरवल. पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में 26 मार्च से 29 मार्च तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कल 24 मार्च को भी कुछ जिलों में बारिश और आंधी की आशंका है. बारिश वाले मुख्य जिले: नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग. देहरादून में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी 26 मार्च से तेज बारिश और आंधी शुरू होने वाली है. कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बादल छाए रह सकते हैं.   बारिश की चेतावनी वाले जिले: शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा। मनाली में कल अधिकतम तापमान मात्र 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में 24 से 26 मार्च के बीच बारिश कई जगहों पर मुश्किलें बढ़ा सकती है. कल बारिश की संभावना वाले मुख्य जिले: जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, सीकर. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सावधानी: किसान भाई फसलों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें. आंधी-बारिश के समय घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की खबरें लगातार चेक करते रहें. 

Similar News