EX आर्मी चीफ की बिना छपी किताब पर LS में हंगामा! राजनाथ, अमित शाह, रिजिजू FIRE; राहुल बोले- जब कर नहीं तो डर क्यों रही सरकार?
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बड़ा हंगामा हुआ, जब राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की कथित बिना प्रकाशित किताब का हवाला दिया. सत्ता पक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया. राजनाथ सिंह, अमित शाह और किरेन रिजिजू ने नियमों का उल्लंघन बताया, जबकि राहुल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों?;
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में उस वक्त जबरदस्त हंगामा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी स्पीच की शुरुआत पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की कथित किताब का हवाला देकर की. राहुल के बोलते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए और सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही.
राहुल गांधी के दावों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा विरोध दर्ज कराया. वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई. विवाद का केंद्र जनरल नरवणे की किताब में चीन सीमा से जुड़े कथित खुलासे बने रहे. सरकार की ओर से सवाल उठाया गया कि जिस किताब का संदर्भ दिया जा रहा है, वह प्रकाशित भी हुई है या नहीं.
राहुल गांधी
आखिर सरकार किस बात से घबरा रही है
स्पीकर
आप सदन के नियम क्यों नहीं मान रहे
राहुल गांधी
ये कौन सा नियम है कि भारत चीन संबंधों पर बात न की जाए
किरण रिजिजू
राहुल गांधी नियम नहीं मान रहे
राहुल गांधी
चीन की बात करना कैसे नियम के खिलाफ है
किरण रिजिजू
सदन नियमों से चलता है
स्पीकर
लगता है आप तय करके आये हैं, देश की प्रतिष्ठा कम न करें
राजनाथ सिंह
बिना छपी पुस्तक का जिक्र क्यों कर रहे है?
राहुल गांधी
हमारे राष्ट्रवाद पर सवाल क्यों उठाया जाता है
राजनाथ सिंह
तथ्य सही होते तो किताब छाप चुकी होती
राजनाथ सिंह
डोकलाम पर आप सदन को गुमराह न करें
अखिलेश यादव
राहुल गांधी को नरवणे की किताब पढ़ने दी जाए.
कितने मिनट तक चला संसद में शोर-शराबा?
लोकसभा में भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला के चेंबर में अहम बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसद भवन पहुंचकर स्पीकर से मुलाकात करते नजर आए. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर सदन में करीब 46 मिनट तक लगातार शोर-शराबा चलता रहा. हालात काबू में न आने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.