कौन है Neeraj Jadhav? जिसे बताया जा रहा 200 वीडियो का मास्टरमाइंड, सियासी कनेक्शन से मचा बवाल- पढ़ें Top Updates

अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ केस में नया मोड़, ऑफिस बॉय नीरज जाधव की गिरफ्तारी से 200 से ज्यादा वीडियो सामने आने का दावा. SIT अब सियासी कनेक्शन और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी, बड़े खुलासों की संभावना.

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 21 March 2026 7:55 PM IST

महाराष्ट्र में खुद को ज्योतिषी और तांत्रिक बताने वाले अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' का काला साम्राज्य अब एक-एक परत खुल रहा है. जो मामला पहले सिर्फ यौन शोषण तक सीमित दिख रहा था, वह अब वीडियो, साजिश और सियासी कनेक्शन की खतरनाक कहानी बन चुका है. नासिक से उठी ये आग अब पूरे राज्य की राजनीति और समाज को झकझोर रही है.

सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब इस पूरे कांड में एक नया चेहरा सामने आया- नीरज जाधव. पुलिस की गिरफ्त में आया ये शख्स अब उस गहरे राज का हिस्सा बन चुका है, जिसने ‘कैप्टन’ के पाखंड को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है.

कौन है नीरज जाधव और क्यों बना इस कांड की सबसे अहम कड़ी?

नीरज जाधव कोई बड़ा नाम नहीं, बल्कि अशोक खरात के ऑफिस में काम करने वाला एक साधारण ऑफिस बॉय था. लेकिन यही शख्स इस पूरे रैकेट का सबसे बड़ा राजदार बन गया. आरोप है कि जब खरात महिलाओं का यौन शोषण करता था, तब नीरज ही उन घटनाओं के वीडियो रिकॉर्ड करता था. बताया जा रहा है कि उसके पास 200 से ज्यादा ऐसे वीडियो हैं, जो इस कांड को और भी भयावह बना देते हैं.

क्या नीरज जाधव की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े सियासी राज?

पुलिस को शक है कि नीरज के पास मौजूद वीडियो सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि कई बड़े चेहरों को भी बेनकाब कर सकते हैं. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां उन सभी कनेक्शनों को खंगाल रही हैं, जो इस नेटवर्क को ताकत दे रहे थे. आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.

नाबालिग लड़की वाला वायरल वीडियो क्या कहता है?

एक और वीडियो ने इस मामले को और सनसनीखेज बना दिया है. इसमें अशोक खरात एक नाबालिग लड़की के साथ कथित ‘इलाज’ करता दिखाई दे रहा है. वह ‘इंटरनेट केबल टेस्टर’ जैसे साधारण उपकरण का इस्तेमाल कर ‘ऊर्जा शुद्धिकरण’ का नाटक कर रहा था. वीडियो में वह लड़की से कहता है कि 'यह तुम्हारे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.' असल में यह एक खतरनाक धोखा था, जो अंधविश्वास के नाम पर किया जा रहा था. यह पूरी घटना घर के CCTV में रिकॉर्ड हुई और अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

क्या यह सिर्फ यौन शोषण नहीं, बल्कि संगठित ठगी का नेटवर्क है?

जांच में साफ हो रहा है कि यह मामला सिर्फ शारीरिक शोषण तक सीमित नहीं था. अशोक खरात ने ‘आध्यात्मिक गुरु’ की छवि बनाकर लोगों को फंसाया और फिर अंधविश्वास, डर और धोखे के जरिए उनका शोषण किया. पुलिस का मानना है कि इस तरीके से कई महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया.

कैसे हुई ‘कैप्टन’ की गिरफ्तारी, क्या थी पुलिस की सीक्रेट प्लानिंग?

  • इस केस की गिरफ्तारी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी.
  • शिकायत मिलते ही मामला पूरी तरह गोपनीय रखा गया
  • 5 अलग-अलग टीमें बनाई गईं
  • किसी को पूरी योजना की जानकारी नहीं दी गई
  • पुलिस ने ‘चोर घुसने’ का बहाना बनाकर घर में एंट्री ली
  • तलाशी के दौरान एक पेन ड्राइव मिली, जिसमें 58 अश्लील वीडियो पाए गए. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक्शन लेते हुए अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया.

क्या सियासी कनेक्शन इस केस को और बड़ा बना रहे हैं?

अशोक खरात की कई नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है. विपक्ष लगातार इसे ‘हाई-प्रोफाइल स्कैंडल’ बताकर जांच की मांग कर रहा है. यही वजह है कि अब इस केस की जांच SIT कर रही है और हर एंगल से पड़ताल जारी है.

Similar News