सिर फ्रिज में, हाथ पैर ट्रॉली बैग मे! विशाखापट्टनम में शादीशुदा नेवी ऑफिसर ने की प्रेमिका की हत्या, लाश के किए कई टुकड़े

विशाखापट्टनम में एक नौसेना अधिकारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और फ्रिज में छिपा दिया. आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर पूरा मामला कबूल किया.

Married Navy officer kills girlfriend(Image Source:  X: @revathitweets )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 30 March 2026 2:45 PM IST

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस देगा में तैनात 30 वर्षीय नौसेना अधिकारी रविंद्र ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. आरोपी रविंद्र शादीशुदा था और प्रेमिका पोलिपल्ली मौनिका के साथ उसका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था. रविंद्र ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी पत्नी अपने मायके गई थी. रविंद्र ने प्रेमिका पोलिपल्ली की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिया. 

रविंद्र और मौनिका की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप 'मिंगल' पर हुई थी. दोनों की उम्र करीब-करीब थी रविंद्र 30 साल के थे और मौनिका 31 साल की थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्रेम संबंध बन गया. वे विशाखापत्तनम के अलग-अलग जगहों पर अक्सर मिलते थे कभी पार्क में, कभी थिएटर में। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते थे. 

कब और कैसे की हत्या?

कुछ समय पहले उनकी पत्नी अपने माता-पिता के घर विजयनगरम चली गईं. पत्नी के घर जाने के बाद रविंद्र को लगा कि अब उनके पास मौका है. उन्होंने अपनी प्रेमिका पोलिपल्ली मौनिका को अपने घर बुला लिया. रविंद्र ने सोचा कि पत्नी के न होने पर मौनिका को घर बुलाकर अच्छा समय बिताया जा सकता है. इसलिए रविवार को दोपहर में उन्होंने मौनिका को अपने घर आने के लिए कहा. मौनिका भी रविंद्र के घर चली गईं. लेकिन शाम होते-होते दोनों के बीच तेज झगड़ा शुरू हो गया. गुस्से में आकर रविंद्र ने मौनिका का गला घोंट दिया और उनकी हत्या कर दी.  हत्या के बाद रविंद्र ने एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से चाकू मंगवाया और मौनिका के शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया. 

शव के कितने दुकड़े 

पुलिस जांच के अनुसार, उन्होंने सबसे पहले शव के धड़ से सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर अलग कर दिए. फिर उन्होंने पैरों और कूल्हों के हिस्से को एक ट्रॉली बैग में पैक कर दिया, धड़ को फ्रिज के अंदर रख दिया और सिर और हाथों को किसी दूसरे जगह ले जाकर जला दिया. हत्या करने के कुछ समय बाद रविंद्र खुद पुलिस स्टेशन गए और अपना अपराध कबूल कर लिया.

क्यों की हत्या 

आरोपी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि मौनिका ने इस रिलेशनशिप के दौरान उससे कुल 35 लाख रुपये लिए थे. इसके अलावा मौनिका अक्सर धमकी देती थी कि अगर रविंद्र ने उनका साथ नहीं रहा तो वह उनकी पत्नी को इस अफेयर के बारे में बता देंगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बार-बार झगड़े होते रहते थे. उसी झगड़े का एक रूप वह रविवार का दिन भी था, जिसमें मौनिका की जान चली गई. यह पूरी घटना विशाखापट्टनम में हुई है. पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है. 

Similar News