Aaj ki Taaza Khabar: ओडिशा के अस्पताल में लगी आग, 10 मरीज़ों की मौत

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 16 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  X-@ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 16 March 2026 9:34 AM IST


Live Updates
2026-03-16 04:04 GMT

पिछले तीन दिनों में होर्मुज पर नहीं हुआ किसी जहाज पर हमला

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अभी भी 'गंभीर' खतरा बना हुआ है, हालांकि पिछले तीन दिनों में किसी नए हमले की खबर नहीं मिली है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन हफ्ते पहले शुरू हुए युद्ध के बाद से फारस की खाड़ी, होर्मुज और ओमान की खाड़ी के आसपास कम से कम 20 जहाजों पर हमले हो चुके हैं.

2026-03-16 04:02 GMT

ओडिशा के अस्पताल में लगी आग की होगी न्यायिक जांच

अस्पताल में आग लगने के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई थी.

2026-03-16 02:58 GMT

टीवीके के प्रमुख विजय को बीजेपी ने किया उपमुख्यमंत्री पद ऑफर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अगर आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एनडीए जीतता है तो भाजपा ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय को उपमुख्यमंत्री पद देने का प्रस्ताव दिया है. सीट बंटवारे के प्रस्ताव के तहत भाजपा ने टीवीके को करीब 80 सीटें देने की भी पेशकश की है. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच चल रही बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है.

2026-03-16 02:24 GMT

दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ है, जिसकी वजह से वहां भीषण आग लग गई और उड़ानें निलंबित करनी पड़ी.

2026-03-16 02:21 GMT

कैसे लगी ओडिशा के अस्पताल में आग?

मुख्यमंत्री के अनुसार सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर ही हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों की मौत उन्हें बचाव अभियान के दौरान दूसरे वार्ड में ले जाते समय हुई. मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने का शक है. आग लगते ही दमकल कर्मी और अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और कई मरीजों को बचाकर सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट किया गया.

2026-03-16 02:19 GMT

ओडिशा के अस्पतला में आग, 10 की मौत

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार तड़के आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है. यह हादसा करीब सुबह 3 बजे हुआ. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी घटना के बाद अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है.

Similar News