अगर तुमने VIDEO शेयर कर किया कमेंट तो हम तुम्हें फ्री में फूंक देंगे, सोशल में छाया बिजनेस का अनोखा Offer! यूजर्स बोले- DONE

सोशल मीडिया पर श्मशान घाट के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फ्री में फुंकने को लेकर गजब का ऑफर दे रहा है जिसे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है.

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 16 Jun 2026 6:10 AM IST

सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स श्मशान घाट को लेकर मजाकिया अंदाज में ऐसी बातें करता नजर आ रहा है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो को अब तक 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

वायरल क्लिप में एक शख्स कहता है, "तुम्हारे भाई ने श्मशान घाट खोल लिया है." इसके बाद वह सोशल मीडिया के लाइक, शेयर और कमेंट कल्चर पर तंज कसते हुए कहता है, "अगर आप हमारी रील देखकर आए हैं तो आपको हम फ्री में फूंक देंगे." इतना ही नहीं, वह आगे कहता है, "अगर आप इस वीडियो को दो लोगों को शेयर करेंगे, लाइक करेंगे और कमेंट करेंगे तो उन दो लोगों को भी फ्री में फूंक देंगे." इसके बाद वह मजाक को और आगे बढ़ाते हुए चार लोगों को शेयर करने पर उन्हें भी "फ्री सेवा" देने की बात कहता है.

इस वायरल वीडियो पर 4 हजार से अधिक कमेंट किया गया है. rishikesh8668 नाम के एक यूजर ने लिखा कि Chacha sbki fielding set krwa rha h, graceful_gaze_33 नाम के एक यूजर ने लिखा कि Business idea is different 😂 outcome is तो वही balesh_gurjar_63 नाम एक यूजर ने लिखा कि भाई का फूंकने का बिजनेस है.

इस तरह से सोशल मीडिया पर तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने लिखा कि चाचा ऑनलाइन सर्विस है तो क्या किसी ने कहा कि लाइक शेयर दोनों कर दिया है. यानी वीडियो को लेकर शक्स का ऑफर है कि जितने लोगों को आप वीडियो शेयर करेंगे हम उन सब को फ्री में फूंक देंगे. हालांकि ये वायरल होने का अंदाज बड़ा ही कैजुअल है जो लोगों को काफी पंसद आ रहा है.


Similar News