'फेमस PM' से Prince Andrew तक की दरिंदगी के किस्से, महिला ने खोले Epstein की काली दुनिया के खौफनाक राज

Epstein Files के लाखों दस्तावेज़ और वर्जीनिया ज्यूफ्रे की मौत के बाद आई किताब ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है. ‘फेमस PM’ से लेकर Prince Andrew तक, कई बड़े नाम फिर सवालों के घेरे में हैं.;

( Image Source:  @aya_velazquez- X )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On :

इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेशनल मीडिया तक, हर जगह Epstein Files की काली दुनिया को लेकर हलचल है. नए-नए नाम, पुराने आरोप और ऐसे खुलासे- जो किसी को भी झकझोर दें. दावा किया जा रहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं. रेप, जबरन प्रेग्नेंसी, नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत जैसे आरोपों ने इस केस को इंसानियत के सबसे काले अध्यायों में ला खड़ा किया है.

साल 2019 में जेफरी एपस्टीन की मौत हो चुकी है लेकिन उसकी काली दुनिया आज भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. जैसे-जैसे Epstein Files के लाखों दस्तावेज़ सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे यह साफ होता जा रहा है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि ताकत, सत्ता और हैवानियत के उस नेटवर्क की कहानी है, जो सालों तक पर्दे के पीछे फलता-फूलता रहा.

इसी सिलसिले में एक नाम फिर से चर्चा के केंद्र में है-वर्जीनिया ज्यूफ्रे. वह सर्वाइवर, जिसने एपस्टीन और उसके नेटवर्क की दरिंदगी को दुनिया के सामने लाने की हिम्मत की, लेकिन अब खुद इस दुनिया में मौजूद नहीं है. उसकी मौत के बाद पब्लिश हुई किताब ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एपस्टीन की कहानी उसकी मौत के साथ खत्म नहीं हुई, बल्कि अब शायद सबसे खौफनाक मोड़ पर है.

Epstein Files में इतना बवाल क्यों मचा है?

Epstein Files के अब तक 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज़ सामने आ चुके हैं और हर फाइल किसी न किसी बड़े नाम की ओर इशारा कर रही है. जिसको लेकर इन दिनों इतना बवाल मचा हुआ है और आए दिन नए-नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं.

वर्जीनिया ज्यूफ्रे की किताब ने दुनिया को क्यों हिला दिया?

क्योंकि यह सिर्फ किताब नहीं, बल्कि एक सर्वाइवर की आखिरी गवाही है. वर्जीनिया ज्यूफ्रे की आत्मकथा ‘Nobody’s Girl’ उनकी मौत के छह महीने बाद 25 अप्रैल 2025 को प्रकाशित हुई. किताब के सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हंगामा मच गया. इसमें ज्यूफ्रे ने न सिर्फ अपने दर्द को शब्दों में ढाला, बल्कि उन ताकतवर लोगों की ओर भी इशारा किया, जिनके बीच उन्हें बार-बार भेजा जाता था.

किताब में ‘फेमस PM’ का दावा क्यों बना रहस्य?

किताब का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह दावा है, जिसमें ज्यूफ्रे कहती हैं कि एक “फेमस पीएम” ने उनके साथ क्रूरता से रेप किया. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी संस्करण में उस शख्स को “प्रसिद्ध प्रधानमंत्री” कहा गया है, जबकि ब्रिटिश संस्करण में उसे “पूर्व मंत्री” बताया गया. नाम न होने के बावजूद यह अंतर मामले को और भी सस्पेंसफुल और डरावना बना देता है.

Epstein Network के अंदर क्या होता था?

ज्यूफ्रे लिखती हैं कि एपस्टीन और उसका सर्कल उन्हें अमीर और ताकतवर लोगों के बीच भेजता था. वहां उनके साथ शारीरिक ही नहीं, मानसिक अत्याचार भी किए जाते थे. कई बार उनका गला दबाया गया, मारा-पीटा गया और खून तक निकल आया. यह सब इसलिए, क्योंकि वे विरोध नहीं कर सकती थीं.

Epstein Island पर क्या हुआ था सबसे खौफनाक?

ज्यूफ्रे ने अपनी किताब में कैरेबियन स्थित Epstein Island की एक घटना का जिक्र किया है, जिसे वे सबसे बर्बर अनुभव बताती हैं. उनके मुताबिक, वहां एक शख्स ने उन पर हमला किया- बार-बार गला दबाया, बेहोश किया और उनकी जान के डर पर हंसी उड़ाई. वे लिखती हैं कि जब उन्होंने दया की भीख मांगी, तो वह और ज्यादा हिंसक हो गया. इस घटना के बाद ज्यूफ्रे ने एपस्टीन से रोते हुए कहा कि उन्हें दोबारा उस आदमी के पास न भेजा जाए. एपस्टीन का जवाब था-'ऐसा कभी-कभी हो जाता है.'

Prince Andrew का नाम फिर क्यों उछला?

किताब के सामने आते ही प्रिंस एंड्रयू पर फिर दबाव बढ़ गया है. ज्यूफ्रे पहले भी उन पर यौन शोषण के आरोप लगा चुकी थीं. उनका कहना था कि एपस्टीन ने उन्हें तीन बार एंड्रयू के साथ सोने को मजबूर किया. हालांकि एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन 2022 में उन्होंने करोड़ों डॉलर देकर समझौता जरूर किया था. अब किताब ने इस विवाद को फिर से जिंदा कर दिया है.

क्या Epstein की मौत कहानी का अंत थी?

CNN के मुताबिक, ज्यूफ्रे की मौत के बाद प्रकाशित यह किताब सिर्फ अतीत नहीं बताती, बल्कि यह दिखाती है कि सिस्टम कैसे सर्वाइवर्स को तोड़ देता है और ताकतवर लोगों को बचा लेता है. एपस्टीन भले ही मर चुका हो, लेकिन उसकी काली दुनिया, उसके कनेक्शन और उसके गुनाह आज भी ज़िंदा हैं और शायद आने वाले वक्त में और भी बड़े नाम सामने आएंगे.

Similar News