Chaitra Navratri 2026: आज से शुरू मां दुर्गा का पावन पर्व, देखें नौ दिन नवरात्र के 9 देवी स्वरूप | Video

19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. देशभर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

( Image Source:  ANI )
By :  रूपाली राय
Updated On : 19 March 2026 8:46 AM IST

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है. यह हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विधि-विधान से आराधना की जाती है. ये नौ दिन मां की असीम शक्ति की उपासना, आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक हैं. मां जगदंबा जब अपने भक्तों के घर आती हैं, तो सुख-समृद्धि, शांति और खुशियों की वर्षा करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में माता रानी की पूजा-आराधना से घर-परिवार में सदा सुख, समृद्धि बनी रहती है और मां का आशीर्वाद जीवनभर बना रहता है. पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से आरंभ होकर 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के साथ समाप्त होगी. इस दौरान घटस्थापना, मां के विभिन्न रूपों की पूजा, व्रत और भक्ति का विशेष महत्व है. अब देखें अलग अलग राज्यों सामने आई चैत्र नवरात्रि की झलक. 

1. लखनऊ, उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु मां चंद्रिका देवी मंदिर में प्रार्थना करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे. 

2. दिल्ली 

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, भक्त दिल्ली के झंडेवालन मंदिर में प्रार्थना करते हैं. 

3. गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु गोलघर काली मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करते हैं. 

4. प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु हापुड़ के श्री चंडी मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे. 

5. कटरा में लगातार बारिश के बावजूद, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के शुभ अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा शुरू करने के लिए आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा पर उमड़ पड़े हैं. 

6. वाराणसी, उत्तर प्रदेश

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन वाराणसी के श्री दुर्गाकुंड मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

7. दिल्ली

चैत्र  नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में की गई आरती. 

8. महाराष्ट्र

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मुंबई के श्री मुंबा देवी मंदिर में आरती की जा रही है. 

 

9. सूरत, गुजरात

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु मां अंबा मंदिर में प्रार्थना करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे.

इस चैत्र नवरात्रि के अवसर पर, आइए हम सभी अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को हार्दिक शुभकामनाएं दें. 

Similar News