कौन है Matthew Vandyke, जिसकी गिरफ्तारी से मचा हड़कंप? जानिए म्यांमार और पूर्वोत्तर भारत कनेक्शन के बारे में

भारत में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक की गिरफ्तारी से बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है. वह कथित तौर पर म्यांमार में सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देने से जुड़ा था. जांच एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय साजिश, यूक्रेन लिंक और जासूसी जैसे एंगल पर जांच कर रही हैं.

( Image Source:  X @thehawkeyex/Iam_Rohit_G )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 18 March 2026 10:11 PM IST

भारत में एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, Matthew VanDyke नाम का यह शख्स उन सात विदेशी नागरिकों में शामिल है, जिन्हें हाल ही में भारत में एक कथित साजिश के मामले में पकड़ा गया था.

भारत की प्रमुख जांच एजेंसी National Investigation Agency (NIA) के अनुसार, आरोपी भारत के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार पहुंचे थे, जहां उन्होंने जातीय सशस्त्र समूहों और भारत के कुछ प्रतिबंधित संगठनों को ट्रेनिंग देने की कोशिश की. अब जांच में सामने आया है कि VanDyke का अतीत कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और सैन्य गतिविधियों से जुड़ा रहा है.

कौन है Matthew VanDyke?

VanDyke खुद को सिक्योरिटी एनालिस्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर और वॉर कॉरेस्पॉन्डेंट बताता रहा है, लेकिन जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एक प्रशिक्षित भाड़े का सैन्य प्रशिक्षक (Mercenary Instructor) भी है. वह इराक समेत कई युद्ध क्षेत्रों में सक्रिय रहा और 'स्पेशल फोर्स' जैसी ट्रेनिंग देता था, जिसमें गुरिल्ला युद्ध, ड्रोन ऑपरेशन और आधुनिक युद्ध तकनीक शामिल हैं.

लीबिया से लेकर म्यांमार तक का नेटवर्क

VanDyke पहली बार चर्चा में तब आया जब उसने Libyan Civil War के दौरान विद्रोही लड़ाकों का साथ दिया। वह लीबिया में करीब छह महीने तक बंदी भी रहा, लेकिन बाद में भागकर अमेरिका लौट गया. इसके बाद उसने दुनिया भर में सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देने के लिए 'Sons of Liberty International' नाम का संगठन बनाया. जांच में यह भी सामने आया है कि वह विभिन्न देशों में विद्रोह को बढ़ावा देने के लिए भाड़े के लड़ाकों को जोड़ने की अपील करता रहा है.

मोबाइल और सोशल मीडिया से बड़े खुलासे

जांच एजेंसियों ने उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला, जिसमें कई ऐसे वीडियो और बयान मिले हैं, जो विद्रोही गतिविधियों के समर्थन की ओर इशारा करते हैं.

भारत में गिरफ्तारी क्यों अहम?

VanDyke की गिरफ्तारी इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि वह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि क्या भारत की जमीन का इस्तेमाल ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में किया जा रहा था. इस मामले में जासूसी (espionage), खुफिया जानकारी जुटाने और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े एंगल भी जांच के दायरे में हैं.

तीन बड़े थ्योरी पर जांच

जांच एजेंसियां इस पूरे मामले को लेकर तीन प्रमुख थ्योरी पर काम कर रही हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय साजिश का एंगल - कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह भारत को अस्थिर करने की बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकता है.
  • यूक्रेन लिंक की आशंका - Volodymyr Zelensky के विदेशी ऑपरेशनों पर जोर देने के बाद इस एंगल पर भी जांच हो रही है.
  • रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा दबाव – भारत के रूस से तेल खरीदने और रणनीतिक संबंध बनाए रखने को लेकर भी इस मामले को देखा जा रहा है.

फिलहाल जांच जारी है. आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Similar News