बंगाल में BJP ने बिछाया Mamata के लिए जाल, नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे Suvendu Adhikari, 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

BJP West Bengal Candidates list: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 144 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट के साथ भाजपा ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को घेरने की रणनीति भी साफ कर दी है.

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 16 March 2026 5:34 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे साफ है कि पार्टी इस बार राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरी है.

इस लिस्ट की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को सीधे चुनौती देने की तैयारी कर ली है. पार्टी ने नेता विपक्ष Suvendu Adhikari को नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी अहम सीटों से मैदान में उतारने का फैसला किया है, जिससे बंगाल की राजनीति में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.

क्या BJP ने ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति बना ली है?

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए साफ इशारा किया है कि वह इस बार सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है. नंदीग्राम वही सीट है जहां 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला था.

अब एक बार फिर इस सीट पर मुकाबले की संभावना ने बंगाल की राजनीति को गरमा दिया है. भाजपा का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं और उन्हें प्रमुख सीटों से मैदान में उतारकर पार्टी चुनावी बढ़त हासिल करना चाहती है.

नंदीग्राम और भवानीपुर सीट क्यों बनी चर्चा का केंद्र?

नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से प्रतीकात्मक महत्व रखती है. यहां की राजनीतिक लड़ाई अक्सर राज्य की सत्ता के समीकरण तय करती रही है. वहीं भवानीपुर सीट भी बेहद अहम मानी जाती है क्योंकि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है. ऐसे में भाजपा द्वारा सुवेंदु अधिकारी को इन सीटों से उतारना सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देने के तौर पर देखा जा रहा है.

144 उम्मीदवारों की लिस्ट से BJP का क्या संदेश?

भाजपा की पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने कई मौजूदा नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है. इससे संकेत मिलता है कि भाजपा बंगाल में संगठन को मजबूत करते हुए चुनावी रणनीति को नए सिरे से गढ़ना चाहती है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस बार भाजपा राज्य में मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है और इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है.

क्या बंगाल में इस बार मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होगा?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की इस रणनीति के बाद बंगाल का चुनाव पहले से ज्यादा रोमांचक हो सकता है. एक तरफ ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहीं भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनौती देने की तैयारी में है. आने वाले दिनों में अन्य पार्टियों की उम्मीदवार सूची और चुनावी घोषणाओं के बाद बंगाल का राजनीतिक माहौल और भी गरमा सकता है.

सुवेंदु अधिकारी के सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले TCM नेता?

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की चर्चा पर राज्य की मंत्री Shashi Panja ने तीखा तंज कसा है. शशि पांजा ने कहा,'वह जिस भी सीट से हारना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं. वह एक हो सकती है या कई भी हो सकती हैं. उनके इस बयान को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ती राजनीतिक टकराव के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर और चर्चित सीट नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के मैदान में उतरने की चर्चा ने बंगाल की राजनीति को और गर्मा दिया है.

Similar News