बिल गेट्स, मुकेश अंबानी से लेकर OpenAI के सैम ऑल्टमैन तक, आज ये दिग्गज AI समिट में करेंगे संबोधन, देखें पूरी लिस्ट
AI Summit 2026 की चौथे दिन आज कई दिग्गज स्टेज से संबोधित करने वाले हैं. इसमें कई बड़े नाम जैसे मुकेश अंबानी और बिल गेट्स शामिल हैं. आइये देखते हैं पूरी लिस्ट;
AI Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन आज दुनिया भर के बड़े टेक और उद्योग जगत के नेता मंच साझा करेंगे. इस समिट में OpenAI के सैम ऑल्टमैन से लेकर रिलायंस के मुकेश अंबानी तक कई फेमस हस्तियां शामिल हैं.
भारत पहली बार इस तरह के बड़े AI समिट की मेजबानी कर रहा है. पांच दिन के इस प्रोग्राम में 100 देशों से टेक और इंडस्ट्रियल सेक्टर जुड़े नेता पहुंचे हैं. 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और वैश्विक नेताओं से मुलाकात की. समिट का फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास के अगले फेज़ को तय करने पर है. अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई समिट के पांचवें दिन संबोधित करेंगे.
आज चौथे दिन के कौन हैं स्पीकर्स?
- मुकेश अंबानी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस
- सुनील भारती मित्तल, फाउंडर और चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
- शांतनु नारायण, चेयरमैन और CEO, एडोबी
- विशाल सिक्का, फाउंडर और CEO, वियानाई
- बिल गेट्स, चेयर, गेट्स फाउंडेशन
- नंदन नीलेकणी, को-फाउंडर और चेयरमैन, इंफोसिस
- डारियो अमोदेई, CEO, एंथ्रोपिक
- रिशाद प्रेमजी, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, विप्रो
- सैम ऑल्टमैन, CEO, ओपनएआई
- यान लेकुन, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एडवांस्ड मशीन इंटेलिजेंस लैब्स
- ब्रैड स्मिथ, वाइस चेयर और प्रेसिडेंट, माइक्रोसॉफ्ट
- डेमिस हासाबिस, को-फाउंडर और CEO, गूगल डीपमाइंड
- जूली स्वीट, CEO, एक्सेंचर
- एलेक्जेंडर वांग, चीफ AI ऑफिसर, मेटा
- रॉय जैकब्स, CEO, फिलिप्स
- मार्टिन श्रोएटर, चेयरमैन और CEO, किंद्रिल
- जीत अडानी, डायरेक्टर, अडानी डिजिटल लैब्स
- ओलिवियर ब्लम, ग्लोबल CEO, श्नाइडर इलेक्ट्रिक
- आर्थर मेंश, CEO और को-फाउंडर, मिस्ट्राल AI
- राजेश सुब्रमणियन, CEO, फेडएक्स
- विनोद खोसला, फाउंडर, खोसला वेंचर्स
- नीकेश अरोड़ा, CEO, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स
- रवि कुमार, CEO, कॉग्निजेंट
- रोशनी नादर मल्होत्रा, चेयरपर्सन, एचसीएल टेक
- नेज़र पात्रिया – उपमंत्री, संचार एवं डिजिटल मामलों के मंत्रालय, इंडोनेशिया
- अम्र एस. तलात – मंत्री, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मिस्र
- पाउला बोगांतेस ज़मोरा – मंत्री, विज्ञान, नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार, कोस्टा रिका
- ओमर अल ओलामा – राज्य मंत्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इकोनॉमी और रिमोट वर्क एप्लिकेशंस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
- श्रीराम कृष्णन – सीनियर पॉलिसी एडवाइजर (AI), व्हाइट हाउस, अमेरिका
- ऋषि सुनक – पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम
- टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज
- बेजुल सोमैया – मैनेजिंग डायरेक्टर, लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स
- सूर्या गंगुली – प्रोफेसर (AI, न्यूरो, फिजिक्स), स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
- लार्स रेगर – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO), एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स
- अमित ज़ावेरी – प्रेसिडेंट, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, सर्विसनाउ
इसके अलावा कई देशों के मंत्री और नीति विशेषज्ञ भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें टोगो, इंडोनेशिया, मिस्र, कोस्टा रिका और संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शामिल हैं. अमेरिका के व्हाइट हाउस के सीनियर पॉलिसी एडवाइजर श्रीराम कृष्णन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और टोनी ब्लेयर भी इस समिट में मौजूद हैं.
कितने लोग होंगे शामिल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समिट में 2.5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है. पांच दिनों में 500 से ज्यादा सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3,250 से अधिक वक्ता और पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे. यह आयोजन 10 अलग-अलग एरीना में फैला है और 70,000 वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र को कवर करता है. एक्सपो में वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थान, शोध संगठन, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा ले रहे हैं.
क्या है एआई समिट 2026 का मकसद?
AI Impact Summit 2026 का उद्देश्य वैश्विक AI इकोसिस्टम में साझेदारी और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है. यह समिट नई दिल्ली के उस विजन को भी दर्शाता है, जिसमें AI को भेदभाव न करने वाला, जिम्मेदार और परिवर्तनकारी बनाने पर जोर दिया गया है.