क्यों Instagram पर छाए हुए हैं Ravi Kishan, देखें एक्टर-BJP सांसद की Viral Reels

रवि किशन की कई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर करोड़ों व्यूज बटोर चुकी हैं. जानिए 'मौन व्रत', 'Home From Work', NEET बयान और अन्य वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी.

( Image Source:  Instagram- ravikishann )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 5 Aug 2026 7:00 AM IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन सिर्फ राजनीति या फिल्मों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने अलग अंदाज और मजेदार बयानों के कारण भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहते हैं. खासकर Instagram Reels और YouTube Shorts पर उनकी छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स लाखों बार देखी जाती हैं.

कभी उनकी जुबान फिसल जाती है, तो कभी उनका जवाब इतना अलग होता है कि देखते ही देखते वह मीम और वायरल कंटेंट बन जाता है. अगर आप भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते अचानक रवि किशन की कोई वायरल रील देख लेते हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर उनकी कौन-कौन सी क्लिप्स सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं?

1. 'आज मौन व्रत है हमारा...'

संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने रवि किशन से सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'आज मौन व्रत है हमारा, पंडित जी ने कहा है मौन रहिए. आज शांत रहने दीजिए.' उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इस पर हजारों मीम्स बनाए.

2. 'Work From Home' की जगह बोल दिया 'Home From Work'

रवि किशन की सबसे चर्चित वायरल क्लिप्स में से एक वह है, जब ईंधन बचत अभियान पर बोलते हुए उन्होंने 'Work From Home' की जगह 'Home From Work' कह दिया. यह वीडियो Instagram Reels और YouTube Shorts पर लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा.

3. NEET पेपर को बता दिया 'अखबार'

एक इंटरव्यू के दौरान नीट पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि किशन से जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रश्नपत्र की जगह 'अखबार' कह दिया. यह छोटी-सी क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इस पर कई मजेदार मीम्स बनाए.

4. 'मुझे नहीं पता मैं वायरल क्यों हो जाता हूं'

अपनी फिल्म 'मां बहन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी हर क्लिप वायरल क्यों हो जाती है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'मैं महादेव की कसम खाता हूं, मुझे नहीं पता मैं वायरल क्यों हो जाता हूं. पहले मैंने 'होम फ्रॉम वर्क' कहा, फिर 'जल्दी द लेट' बोल दिया... मैं भी इंसान हूं. लोग मुझे वायरल क्यों करते हैं, मुझे नहीं पता.' उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया.

5. 'देश सेवा पर जाना है' वाला वीडियो

हाल ही में एक रियलिटी शो में बेटी के साथ पहुंचे रवि किशन को राजनीतिक कार्यक्रम के कारण बीच में ही शो छोड़ना पड़ा. जाते समय उन्होंने कहा, "मुझे देश सेवा पर जाना है." यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर कई मीम्स बने.

6. श्मशान घाट वाला भाषण

रवि किशन का एक पुराना भाषण भी आज तक Instagram Reels पर वायरल होता रहता है. इलेक्ट्रिक श्मशान घाट के उद्घाटन के दौरान उन्होंने मंच से मजाकिया अंदाज में आधुनिक श्मशान की खूबियां गिनाईं. उनके भाषण के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. यही क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर बार-बार शेयर की जाती है.

आखिर क्यों वायरल हो जाते हैं Ravi Kishan?

रवि किशन की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनका बेबाक, सहज और बिना बनावट वाला अंदाज माना जाता है. वह कई बार ऐसे शब्द बोल देते हैं जो सोशल मीडिया पर मीम बन जाते हैं. यही कारण है कि उनकी पुरानी क्लिप्स भी समय-समय पर Instagram Reels और YouTube Shorts पर दोबारा ट्रेंड करने लगती हैं. फिल्मों से लेकर संसद और सार्वजनिक मंचों तक, उनका अलग अंदाज उन्हें सोशल मीडिया का सबसे चर्चित नेताओं में से एक बनाए रखता है.

अब रवि किशन के 6 रील देखकर खुद की समझ गए होंगे की ये अक्सर वायरल क्यों रहते है?

Similar News