कौन हैं तान्या पुरी? ‘फिजिकल रिलेशन के बदले पैसे’ लेने वाली एक्ट्रेस को लेकर किया दावा, अब इस शो में आएंगी नजर

तान्या पुरी एक जानी-मानी महिला प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर हैं, जो दिल्ली में अपनी डिटेक्टिव एजेंसी चलाती हैं. उन्होंने कम उम्र में पिता से जांच-पड़ताल का काम सीखा.

कौन हैं तान्या पुरी

(Image Source:  instagram-@ladydetectivesindia )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 8 Aug 2026 11:31 AM IST

बॉलीवुड की चमकती दुनिया के पीछे छिपी कहानियां अक्सर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा देती हैं. ऐसी ही एक कहानी इन दिनों प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी के एक दावे की वजह से चर्चा में है. ज़हरा जानी के साथ इंटरव्यू में  तान्या पुरी ने कहा कि वह एक्ट्रेस पैसे के बदले लोगों के साथ सोती है और उसके बॉयफ्रेंड को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया कि यह सब एक होटल में होता है.

इस खुलासे के बाद लोगों की नजरें तान्या पुरी पर टिक गई हैं. तान्या पुरी दिल्ली की Lady Detectives India की CEO और फाउंडर हैं, जो प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन का काम करती हैं. उन्होंने करीब 15 साल की उम्र में अपने पिता के साथ इस क्षेत्र में कदम रखा और आगे चलकर अपनी पहचान बनाई.

कौन हैं तान्या पुरी?

instagram-@ladydetectivesindia

तान्या पुरी दिल्ली की लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया की CEO और फाउंडर हैं. उनकी एजेंसी शादी से पहले पार्टनर की जांच, शादी के बाद की जांच, निगरानी, बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और दूसरी निजी व कॉरपोरेट जांच से जुड़े काम करती है. तान्या ने इस फील्ड की बारीकियां अपने पिता बालदेव पुरी से सीखीं, जो लंबे समय से प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन के काम में हैं.

कब से शुरू किया जासूसी का काम?

तान्या ने बेहद कम उम्र में अपने पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया था. करीब 15 साल की उम्र से वह जांच के काम को करीब से समझने लगी थीं. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना और लोगों के बिहेवियर को समझना उनके काम का हिस्सा बन गया. 18 साल की उम्र में उन्होंने कॉलेज के दौरान अपना पहला बड़ा केस भी संभाला था. धीरे-धीरे उन्होंने पिता के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को अपनी पहचान में बदला और आगे चलकर अपनी एजेंसी संभाली. आज उनकी कंपनी देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में भी इंवेस्टिगेशन सर्विस देने का दावा करती है.

किस एक्ट्रेस के बारे में किया दावा?

तान्या ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस है, जो फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन अब फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आतीं. हालांकि, कई सालों में अच्छी कमाई और कई बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट बनाए हैं. बाहर से लोग उन्हें सिर्फ सोशल इंवेट्स में नजर आने वाली महिला के तौर पर देखते हैं. तान्या का दावा है कि असल में वह होटल के कमरों में पुरुषों से मिलती हैं और पैसे के बदले उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाती हैं. उनका कहना है कि एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड से इस बात से कोई एतराज नहीं है.

इस शो में आएंगी नजर?

instagram-@ladydetectivesindia

 प्राइवेट डिटेक्टिव के तौर पर राज और सच्चाई तलाशने वाली तान्या अब रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं. 13 अगस्त को यह शो ऑन एयर होगा अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरों के राज तलाशने में माहिर तान्या इस गेम में किसके झूठ को पकड़ पाती हैं और किस पर खुद भरोसा करती हैं.

Similar News