चार्ली चौहान कौन, 'कैसी ये यारियां' स्टार ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह से की शादी

एक्ट्रेस चार्ली ने क्रिकेटर रमनदीप से शादी कर ली है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप को काफी सालों से छिपाकर रखा और अब फैंस को सरप्राइज किया है. चार्ली को कविताएं लिखना पसंद हैं और ये एक पेट लवर हैं.

( Image Source:  Instagram : Chaarlie Chaauhan )

एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रमनदीप सिंह से शादी की है. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक से छिपाकर रखा. दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की. इस शादी से फैंस को सरप्राइज मिला है. शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

वहीं रमनदीप सिंह का जन्म चंडीगढ़ में हुआ वो पंजाब की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने भारत के लिए भी टी20 क्रिकेट खेला हुआ है. नवंबर 2024 में उनका डेब्यू हुआ था.

 

चार्ली चौहान ने MTV पर आने वाले शो रोडीज के सीजन 7 से टीवी पर डेब्यू किया था. इनका जन्म 8 सितंबर 1990 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था.वह 33 साल की हैं. इन्होंने स्कूल की पढ़ाई सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से की. इन्हे नॉन वेज खाना, मूवीज देखना, इंटरनेट पर सर्फिंग करना, गाने सुनना डांस करना और घूमना पसंद है.

 

सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स और फेसबुक पर ये हैं. इनके परिवार में माता-पिता के अलावा एसक भाई और एक बहन भी हैं. इनके फेवरेट एक्टर सलमान खान हैं और एक्ट्रेस में इन्हे कटरीना कैफ और कंगना रणौत अच्छी लगती हैं.

 

खाने में कुरकुरी भिंडी, राजमा और चिकन पसंद है.इसने पसंदीदा रंग पिंक,व्हाइट, ब्लू और ब्लैक है.कम उम्र में इन्होंने अपनी मां को खो दिया था. ये एयर होस्टेस बनान चाहती थी. करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की.स्ट्रगल के दिनों में ये मुंबई के एक चौल में रहती थी और खर्चे निकालने के लिए बेकरी की दुकान पर काम करती थी.

इन्होंने हिंदी टीवी सीरियल गुमराह (2012), बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर(2012), प्यार तूने क्या किया (2014),कैसी ये यारियां (2014),ये है आशिकी 4 (2016) में काम किया है.चार्ली ने नच बलिये सीजन 5 में कुंवर अमरजीत सिंह के साथ भाग लिया था. इसके अलावा साल 2018 में आए लव बाइट्स और 2021 में आए यूजअल नाइट्स गानों में दिखाई दी.साल 2021 में म्यूजिक वीडियो बेल बॉटम, तेरे नयना, रांझा हरजाई और फिकर में नजर आईं.

ये एनिमल लवर हैं और पेट डॉग्स से बहुत प्यार करती हैं. इन्हें गिटार बजाना भी बखूबी आता है.फिट रहने के लिए रेग्यूलर जिम जाती है और योग करती हैं.एक्टर जय भानूशाली इनके राखी ब्रदर हैं.चेहरे पर निशान होने के कारण एक बार ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थी. इन्हें कविताएं लिखने का शौक है.

Similar News