सलमान खान के घर Galaxy Apartment के बाहर पुलिस कांस्टेबल की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक

बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान खान के घर के बाहर एक 41 साल के पुलिस कांस्टेबल की शुक्रवार को मौत हो गई. अस्पताल लेकर जाने पर पता लगा कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है.

( Image Source:  Instagram : Salman Khan )
Edited By :  सुप्रभा सक्सेना
Updated On : 8 Aug 2026 11:04 AM IST

बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान के घर के बाहर शुक्रवार को एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कांस्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी करने के दौरान बेहोश हो गए. इसके बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित किया. पुलिस का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रडार के आने के बाद सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी. साल 2024 में सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के घर में बाइक पर आए दो बदमाशों ने फायरिंग की थी जिसके बाद सिक्योरिटी पहले से और अधिक टाइट कर दी गई थी. बाद में पता लगा थे कि यह लॉरेंस के आदमी थे. साल 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद लॉरेंस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सामने आया था. फिल्म हम साथ-साथ है के दौरान काले हिरण का शिकार करने को लेकर लॉरेंस सलमान को खुले तौर पर मारने की धमकी दी थी.

साल 2025 में सलमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कुछ दिनों में सिक्योरिटी के साथ चलना उनके लिए परेशानी बन सकता है.उन्होंने यह भी कहा था कि इनको धमकियों से डर नहीं लगता. उन्होंने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवान को सौंप दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था भगवान अल्लाह सब उन पर है, जितनी उम्र लिखी है उतनी लिखी है बस यही है.


इससे पहले खबरे आ रही थी कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द अपना बांद्रा का गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर नए इमारत में शिफ्टमें हो सकते है. इसके पीछे के कारण को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी से जोड़कर देखा जा रहा था. सलमान प्लॉट लेकर बांद्रा में घर बनवा रहे हैं. उन्हें नए छह मंजिला घर के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है.  कंस्ट्रक्शन के बाद एक्टर पूरे परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान साल 1974 से रह रहे हैं. 

Similar News