अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का सस्पेंस अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी में अब एक बार फिर पुराने राज, पुलिस की जांच और नए सवाल आमने-सामने आने वाले हैं. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, राजत कपूर, ईशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नजर आएंगे. 

लेकिन तीसरे पार्ट को देखने से पहले अगर आपको पहले दो हिस्सों की कहानी याद नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. ‘दृश्यम’ की शुरुआत 2015 में हुई थी, जहां विजय सालगांवकर अपने परिवार को एक मुश्किल कानूनी मामले से बचाने के लिए ऐसा जाल बुनता है, जिसे समझना पुलिस के लिए भी आसान नहीं होता. इसके बाद 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने कहानी को आगे बढ़ाया, जहां पुराने केस के बंद होने के सात साल बाद फिर कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो विजय के परिवार की मुश्किलें बढ़ा देती हैं. आप दृश्यम 1 को JioHotstar पर देख सकते हैं.

कहां देख सकते हैं ‘दृश्यम’?

Full View

अगर आप तीसरा पार्ट देखने से पहले पूरी कहानी शुरुआत से समझना चाहते हैं, तो 2015 की हिंदी ‘दृश्यम’ ऑनलाइन देखी जा सकती है. यह फिल्म JioHotstar पर अवलेबल है. ‘Drishyam’ को  निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और तबू जैसे कई स्टार्स ने काम किया है. अजय देवगन फिल्म में विजय सलगांवकर के रोल में प्ले किया है. कहानी विजय और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक अचानक हुई घटना के बाद बदल जाती है. इसके बाद विजय अपने परिवार को कानूनी पचड़ों और मुश्किल हालात से बचाने के लिए अपनी पूरी समझदारी और सूझबूझ का इस्तेमाल करता है. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹110.40 करोड़ की कमाई की. 

किस प्लेटफॉर्म पर है दृश्यम 2

अगर आपको दृश्यम 2 देखनी है, तो इसके लिए आपको Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा. इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना, राजत कपूर, ईशिता दत्ता, मुराद अली, मृणाल जाधव जैसे कलाकार नजर आए. ‘दृश्यम 2’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां विजय सलगांवकर और उसके परिवार से जुड़े मामले को खत्म हुए सात साल बीत चुके हैं. सब कुछ सामान्य नजर आने लगता है, लेकिन अचानक कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो पुरानी कहानी को फिर से उलझा देती हैं. इन हालात के बीच एक ऐसा राज खुलने का खतरा पैदा होता है, जो विजय और उसके पूरे परिवार की जिंदगी को फिर से मुश्किल में डाल सकता है. फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब ₹345 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी.

कब रिलीज होगी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 

Full View

अब तीसरे पार्ट में कहानी अपने आखिरी चैप्टर की ओर बढ़ रही है. इस बार अजय देवगन फिर विजय सालगांवकर के रूप में लौटे हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे नए नाम कहानी में शामिल हुए हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी.