सलमान खान की फिल्म को मिला नया नाम, ‘Battle of Galwan’ से बदलकर रखा गया Maatrubhumi
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले जिस फिल्म को “Battle of Galwan” के नाम से जाना जा रहा था, अब उसका टाइटल बदल दिया गया है.
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan के चलते चर्चा में है. यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें पहली बार भाईजान फौजी का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनके इस रोल के चलते फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया है. हालांकि फिल्म का नाम बदलने के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं की गई है. चलिए ऐसे में जानते हैं फिल्म का नया नाम क्या है.
क्या रखा गया है फिल्म का नया नाम?
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदलकर मातृभूमि रखा गया है. इंस्टाग्राम पर सलमान ने पोस्ट शेयर कर लिखा 'May war rest in Peace'.
किस घटना पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म की कहानी पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब India’s Most Fearless 3 के कुछ हिस्सों से इंस्पायर्ड है. फिल्म में देशभक्ति और सेना के साहस को दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे यह एक बड़े लेवल की वॉर ड्रामा फिल्म मानी जा रही है.
मातृभूमि है फिल्म का गाना
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का नया नाम मातृभूमि उसी गाने से लिया गया है, जो फिल्म में शामिल है. इस गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और इसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह हैं. इस गाने को अब तक 21.94 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है. पहले इसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया. इसके बाद फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने का प्लान बनाया गया था ताकि बॉक्स ऑफिस पर बेहतर मौका मिल सके. हालांकि नए टाइटल के एलान के बाद भी मेकर्स ने अभी तक फिल्म की फाइनल रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है.