हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अपनी दमदार अदाकारी, अलग अंदाज और बुलंद आवाज से नाना ने करीब पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्होंने पर्दे पर गंभीर से लेकर भावुक और यादगार किरदारों को बेहद प्रभावी अंदाज में निभाया. नाना का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

इसी बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इंटरनेट पर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो नाना के निधन के बारे में बात करते हुए कह रही हैं, 'मैंने सुना है, यह मेरे काम करने का दिन है,मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं.मैं उस पर ध्यान देना चाहती हूं, यह सब होने के लिए कितना ऑड दिन है.मैं लखनऊ में बहुत बड़ा इवेंट करने जा रही हूं वो मेरे लिए जरूरी है. मेरा पूरा दिन प्लान्ड है. मैं पोस्ट करूंगी, लाइव आऊंगी. अब मुझे चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ईविल Dead को कवर करने में लगा होगा.'

तनुश्री और नाना के बीच क्या है विवाद

ये मामला 2008 का है जो फिल्म'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट से शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि उन्हें एक सोलो डांस नंबर के लिए हायर किया गया था. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने घोषणा की कि वह उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप करेंगे, जो उनके कॉन्ट्रैक्ट में नहीं था. तनुश्री ने बताया कि उन्होंने अपना हाथ उनके चारों ओर रखा और उनकी बाहों को पकड़ा. उन्होंने उन्हें धक्का-मुक्की की. उन्हें बहुत असहज महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि गाना सिर्फ एक एक्टर के लिए था, फिर भी वह सेट पर ही बने रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि 2008 में एक को-आर्टिस्ट ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था. 2018 में, उन्होंने पाटेकर, गणेश आचार्य, विवेक अग्निहोत्री और अन्य का नाम लिया. उन्होंने कहा कि वह भारत के मीडिया क्षेत्र में इस तरह के कदाचार पर बोलने वाली पहली महिलाओं में से थीं. इसे मीटू मामला कहा गया.

कोर्ट ने शिकायत कर दी थी खारिज

हालांकि नाना पाटेकर ने खुद पर लगे इन आरोपों को लगातार खारिज किया और उन्हें झूठा व निराधार बताया. पुलिस की जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बात सामने आई थी.इसके बाद साल 2025 में मजिस्ट्रेट अदालत ने भी नाना के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया था.

नाना ने ऐसे दिया आरोपों का जवाब

नाना से एक इंटरव्यू के दौरान कि जब तनुश्री दत्ता ने आप पर इलजाम लगाए, गंभीर इल्जाम, तो नाना ने जवाब दिया कि मुझे मालूम था कि वो है ही नहीं ऐसी बात गुस्सा किस बात का. उन्होंने कहा था कि सभी को मालूम है न कि क्या हुआ था.

उन्होंने कहा कि कुछ हुआ ही नहीं था, हुआ होता तो हम बयां करते. मुझे कोई अच्छा कहते है, बुरा कहता है, अब तेरी मुंह मैं कैसे बंद करूं यार. हमको मालूम होना चाहिए कि हम कितने अच्छे और बुरे हैं, हम अपने आपसे प्यार करने के लायक हैं कि नहीं हैं.