Manoj Bajpayee की Netflix थ्रिलर Ghooskhor Pandat के टाइटल पर बवाल, यूजर्स बोले- ब्राह्मण समाज का अपमान है

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग Netflix फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. फिल्म के टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज के कुछ वर्गों ने जातिगत अपमान का आरोप लगाते हुए बॉयकॉट की चेतावनी दी है.;

( Image Source:  Instagram: bajpayee.manoj )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 4 Feb 2026 12:41 PM IST

Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी जल्द ही एक नई और काफी चर्चित फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है 'घूसखोर पंडित'. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है और हाल ही में इसके बारे में बड़ी अनाउंसमेंट हुई है. कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स ने 2026 के अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स का एक बड़ा इवेंट किया था, जिसमें कई नई फिल्मों और सीरीज के नाम बताए गए. इसी इवेंट में 'घूसखोर पंडित' का नाम और इसका पहला टीजर भी रिलीज कर दिया गया. फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं.

टीजर देखने से पता चलता है कि उनका किरदार काफी दमदार और पावरफुल है. उनका नाम अजय दीक्षित है, लेकिन लोग उन्हें 'पंडित' के नाम से जानते हैं.  कहानी के मुताबिक, वह 20 साल पहले पुलिस में सीनियर इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे, लेकिन अपने खराब रिकॉर्ड और गलत कामों की वजह से आज भी उसी रैंक पर अटके हुए हैं.

भ्रष्टाचार में लिप्त ऑफिसर 

टीजर में दिखाया गया है कि वह घूस लेने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. एक पावरफुल डायलॉग है- 'हर करप्ट ऑफिसर को बदलने का एक मौका मिलता है. अब ऑफिसर अजय दीक्षित की बारी है.' यह फिल्म दिल्ली में एक रात की घटनाओं पर आधारित थ्रिलर लगती है, जहां भ्रष्टाचार, सत्ता और नैतिकता की कहानी दिखाई जाएगी. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया. कई यूजर्स ने फिल्म के टाइटल 'घूसखोर पंडित' पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि यह टाइटल एक खास समुदाय (ब्राह्मण या पंडित बिरादरी) को निशाना बनाता है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश है. लोग कह रहे हैं कि अगर भ्रष्टाचार दिखाना है तो टाइटल में सिर्फ 'घूसखोर' क्यों लिखा? 'पंडित' जोड़कर क्यों एक खास जाति को टारगेट किया जा रहा है?. 

ट्रोलर्स के कमेंट की बाढ़ 

कुछ यूजर्स के कमेंट्स काफी तेज हैं. एक यूजर ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स के मुताबिक आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन भ्रष्टाचार की एक बिरादरी जरूर होती है.' दूसरे ने कहा, 'घूसखोर लिख देता तो क्या हो जाता? पंडित क्यों जोड़ा?" एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म का टाइटल बदलो, वरना इसका बॉयकॉट करेंगे.' कई लोगों ने नेटफ्लिक्स पर सवाल उठाया कि क्या वे समाज के एक तबके को नीचा दिखाने के लिए ऐसे जातिवादी नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं?. कुछ ने इसे ब्राह्मणों के खिलाफ साजिश बताया और बॉयकॉट की धमकी दी.

फिल्म के बारे में और जानकारी

यह फिल्म रितेश शाह ने डायरेक्ट की है और स्क्रिप्ट नीरज पांडे ने लिखी है. मनोज बाजपेयी के अलावा इसमें कई अच्छे कलाकार हैं, जैसे नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, श्रद्धा दास और किकू शारदा. अभी तक फिल्म की सटीक रिलीज डेट नहीं बताई गई है, लेकिन यह 2026 में नेटफ्लिक्स पर आएगी. 

Similar News