Hansika Motwani का प्राइवेट वीडियो लीक? Reddit से X तक मचा बवाल, Grok ने बताया सच
Hansika Motwani का कथित प्राइवेट वीडियो Reddit और X पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. जानिए Grok ने क्या बताया. ये खबर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के आधार पर है इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.
AI टेक्नोलॉजी के दौर में असली और नकली वीडियो के बीच अंतर करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. खासकर फिल्मी अभिनेत्रियों को डीपफेक और मॉर्फ्ड वीडियो के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. अब इसी कड़ी में साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) का नाम भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
पिछले दो दिनों से Reddit और X पर हंसिका के नाम से एक कथित प्राइवेट वीडियो लीक होने के दावे किए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे उनके बॉयफ्रेंड से जुड़ा वीडियो बता रहे हैं, तो कुछ पोस्ट में अभिनेत्री की तस्वीरों के साथ शॉकिंग मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.
Reddit से X तक क्यों हो रही Hansika Motwani की चर्चा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में हंसिका मोटवानी के कथित प्राइवेट वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. Reddit पर कुछ यूजर्स ने वीडियो लीक होने की चर्चा की, जिसके बाद X पर भी इससे जुड़े पोस्ट और प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ यूजर्स ने वीडियो देखने का दावा किया, जबकि दूसरे लोग इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच कुछ पोस्ट में अभिनेत्री के नाम के साथ 'Hansika Motwani Leaked Video' और 'Hansika Motwani Leaked Reddit' जैसे कीवर्ड भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. हालांकि, इन पोस्ट में किए जा रहे दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.
Grok से पूछा गया- क्या सच में लीक हुआ Hansika का वीडियो?
हंसिका मोटवानी के कथित वीडियो को लेकर एक यूजर ने AI चैटबॉट Grok से भी सवाल किया. यूजर ने पूछा कि क्या Reddit पर अभिनेत्री का अपने बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेट वीडियो लीक होने की खबर सही है? इस पर Grok ने जवाब दिया कि साल 2026 में हंसिका के किसी वास्तविक नए प्राइवेट वीडियो के लीक होने की विश्वसनीय पुष्टि नहीं हुई है. Grok के जवाब में यह भी कहा गया कि वायरल दावों में डीपफेक, मॉर्फिंग या किसी हमशक्ल के वीडियो की आशंका हो सकती है. हालांकि, AI चैटबॉट का जवाब अपने आप में किसी वीडियो के फर्जी होने का निर्णायक सबूत नहीं है.
पहले भी मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं हंसिका
हंसिका मोटवानी का नाम इससे पहले भी मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़े विवादों में सामने आ चुका है. पुराने मामलों में अभिनेत्री ने कथित तौर पर ऐसी सामग्री को फर्जी बताया था. अब एक बार फिर उनके नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो लीक होने के दावे किए जा रहे हैं. फिलहाल हंसिका के किसी नए प्राइवेट वीडियो के असली होने की पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभिनेत्री की ओर से इस नए विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों को सच मानने से पहले उनकी पुष्टि करना जरूरी है.
हंसिका मोटवानी का BF कौन और उनका शादी वाला किस्सा क्या है?
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी मुंबई के व्यवसायी सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में हुई थी. करीब 4 साल तक उनकी शादी चली थी फिर मार्च 2026 में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब वे साथ नहीं रहते हैं. वहीं अब उनके उनके कथित BF के साथ वीडियो लीक होने की खबरें सामने आ रही है बात करें हंसिका के BF की तो फिलहाल अधिकारिक किसी का नाम नहीं है.