बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते एक ऐसा इविक्शन हुआ, जिसने कई घरवालों को इमोशनल कर दिया. 'पंचायत' में गणेश यानी दामाद जी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले आसिफ खान का शो में सफर खत्म हो गया है. इस बार उनके साथ स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली, कनिका और गुल्लू भी नॉमिनेट थे, लेकिन सबसे कम वोट मिलने की वजह से आसिफ को घर से बाहर जाना पड़ा.

आसिफ के इविक्शन से सबसे ज्यादा मायूस स्काउट ओपी नजर आए. दोनों के बीच घर में अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी. आसिफ के जाने के बाद स्काउट की उदासी भी चर्चा में आ गई. 

क्या आसिफ खान हो गए शो से आउट?

इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड थे. इनमें आसिफ खान, स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली, कनिका और गुल्लू शामिल है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते आसिफ खान घर से बेघर हो गए हैं. आसिफ को सबसे कम वोट मिले.

स्काउट ओपी हुए इमोशनल

आसिफ के घर से बाहर होने के बाद स्काउट ओपी काफी मायूस बताए गए. वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर भी सवाल उठाए. सलमान ने दोनों के रिश्ते पर तंज कसते हुए कहा कि ' रिश्ता वही मसाज नहीं.'

लव गिल से जुड़ा था कनेक्शन

बिग बॉस के शुरुआती दिनों में आसिफ और लव गिल की दोस्ती लोगों का ध्यान खींचने लगी. दोनों के साथ के कुछ वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुए. इसके बाद दर्शकों ने उनकी नजदीकियों को लेकर चर्चा शुरू कर दी.  इस पर उनकी पत्नी जेबा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि कुछ पलों के वीडियो देखकर किसी के शादीशुदा जिंदगी के बारे में फैसला करना ठीक नहीं है. 

कौन हैं आसिफ खान?

राजस्थान के निम्बाहेड़ा में जन्मे आसिफ खान ने अपनी एक्टिंग से मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई है. वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बबर का रोल निभाकर वह दर्शकों के बीच चर्चा में आए. वहीं, 'पंचायत' में गणेश उर्फ दामाद जी के किरदार ने उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी. इस शो के तीनों सीजन में वह नजर आए. इसके अलावा आसिफ 'पाताल लोक', 'जामताड़ा' और 'देहाती लड़के' जैसे शो का हिस्सा भी रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो वह 'पगलैट', 'ककूड़ा', 'द भूतनी' और 'सेक्शन 108' में भी एक्टिंग कर चुके हैं.