क्या नोटबंदी के पीछे था अतीक अहमद का हाथ? Dhurandhar 2 के इन पांच सीन पर हो रहा खूब बवाल, लपेटे में आए योगी के मंत्री भी!
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है. महज पहले ही दिन इस फिल्म ने छपड़ फाड़ कमाई की है, लेकिन यह फिल्म जमकर ट्रोल भी हो रही है, क्योंकि फिल्म में अतीक अहमद के किरदार है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिर्फ प्रोपेगेंडा है.
फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह इसकी कमाई नहीं बल्कि इसके विवादित सीन हैं. फिल्म में अतीक अहमद से जुड़ी कहानी को जिस तरह पेश किया गया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खासतौर पर नोटबंदी से जुड़े एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.
अतीक अहमद के पूरे किरदार को लेकर अब सोशल पर बवाल मच गया है. इतना ही नहीं, इस विवाद में बीजेपी के एक नेता भी आड़े हाथ लिए जा रहे हैं. इन सीन को लेकर लोग फिल्म पर प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप लगा रहे हैं.
जब अतीक संग दिखे बीजेपी मंत्री
Samajwadi Party Prahari नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें अतीक अहमद के साथ एक शख्स बैठे हुए नजर आ रहे है. जहां यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'ये अतीक अहमद और नंद गोपाल नंदी हैं, जो अभी भाजपा सरकार में मंत्री हैं, और धुरंधर 2 के हिसाब से अतीक अहमद पाकिस्तानी जासूस था, तो इससे क्या समझा जाए?'
डीजीपी वाला सीन गलत!
Braj Shyam Maurya नाम के एक यूजर ने एक्स पर फिल्म का एक सीन पोस्ट किया है, जिसमें लिखा गया ' Dhurandhar 2 फिल्म मे कई सीन ऐसे जिन्हे सिर्फ प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए रखा है. फिल्म मे दिखाया गया की नोटबंदी के पहले अजीत डोभाल UP के DGP प्रशान्त कुमार से मिलकर अतीक अहमद को गिरफ्तार कराते, जबकि नोटबंदी के समय 2016 मे यूपी के DGP सैयद जावेद अहमद थे !!
अतीक पाकिस्तानी एजेंट है
एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'अगर अतीक अहमद पाकिस्तान एजेंट है ये बात हमारी सुरक्षा एजेंसियों को और जनता को धुरंधर फिल्म देख कर पता चल रहा है .जब आपको पता था तो क्यों सांसद विधायक बनने दिया. क्यों उसे गिरफ्तार नहीं किया.
धुरंधर 2 प्रोपेगेंडा फिल्म
इस फिल्म को सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा कहा जा रहा है, क्योंकि लोगों के मुताबिक इस फिल्म में अतीक अहमद के किरदार को तोड़-मोड़कर पेश किया गया है.
अतीक अहमद को लेकर सोशल में क्या?
एक्स पर एक यूजर ने ट्वविट कर कहा 'धुरंधर की पहली फिल्म मे अक्षय खन्ना ने लोगो को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया- और #Dhuranandar2 मे अतीक अहमद ने !!'