Dhurandhar 2: 14 दिन में 1466 करोड़ पार, फिर भी क्यों सुस्त पड़ी Ranveer Singh की फिल्म?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 14 दिनों में 1466 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. हालांकि, वीकडे और IPL के चलते फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection(Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब महज 14 दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर चुकी है. यह स्पाई थ्रिलर फिल्म पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला पूरी तरह से जारी है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 245.85 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फिल्म ने रिलीज होने के सिर्फ 14 दिनों के अंदर भारत में कुल 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 14वें दिन भी फिल्म ने दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन कमाई के मामले में गिरावट आई है. सबसे अखरने वाली बात यह है कि फिल्म की ओपनिंग भले ही 100 करोड़ रही फिर भी फिल्म अपने 14वें दिन पर केवल 900 करोड़ का आकंड़ा छू पाई.  

14वें दिन की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म धुरंधर 2 ने अपने 14वें दिन 20.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 920.02 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन भारत में 1,101.47 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. 

विदेशों में कमाई

विदेशी बाजार में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. 14वें दिन फिल्म ने विदेशों में 7.00 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई अब 365.00 करोड़ रुपये हो गई है. दुनिया भर में कुल कमाई: भारत + विदेश मिलाकर फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 1,466.47 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. 

क्यों हो रही है कमाई में गिरावट? 

'धुरंधर 2' को लेकर सोमवार, मंगलवार पर कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है.  यह गिरावट कोई असामान्य बात नहीं है. ज्यादातर बड़ी फिल्मों के साथ ऐसा होता है. लेकिन इसकी कई वजहें हो सकती है: 

1. फ्रंट-लोडेड ओपनिंग - फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की 674 करोड़ के आसपास. इतनी बड़ी शुरुआत के बाद दूसरे हफ्ते में नेचुरल ड्रॉप आना तय था. पहले भाग की तुलना में यह सीक्वल शुरुआत में ज्यादा हाइप और एडवांस बुकिंग के कारण बड़ा ओपनिंग ले आई, लेकिन वीकडे पर वर्ड-ऑफ-माउथ पहले वाले जितना मजबूत नहीं टिक पा रही.  

2. वीकडे का सामान्य ट्रेंड- बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्में वीकएंड (शनिवार-रविवार) पर जोरदार कमाई करती हैं, लेकिन सोमवार से गिरावट शुरू हो जाती है. धुरंधर 2 में भी यही हुआ दूसरे हफ्ते के शुक्रवार-सोमवार में अच्छी कमाई के बाद मंगलवार-बुधवार को और गिरावट आई. 14वें दिन (दूसरे हफ्ते का बुधवार) सिर्फ 20.10 करोड़ कलेक्ट हुए, जो पिछले दिनों से कम है. 

3. पोस्ट-रिलीज बज़ और रीवॉच वैल्यू की कमी- शुरुआती दिनों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन लंबे समय तक चलने वाला जोरदार बज़ पहले भाग जितना नहीं बना. कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की लंबी रनटाइम (लगभग 3 घंटे 50 मिनट) के कारण दोबारा देखने की इच्छा कम हो रही है. 

4. बाहरी फैक्टर्स- IPL का असर शुरू हो चुका है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि IPL मैचों के कारण लोग थिएटर की जगह घर पर मैच देख रहे हैं, जिससे वीकडे की कमाई प्रभावित हुई. दूसरे हफ्ते में कोई बड़ा फेस्टिवल या छुट्टी नहीं होने से भी फुटफॉल (दर्शकों की संख्या) कम हुई. 

5. स्पॉइलर खत्म- फिल्म पाइरेटेड लिक होने की वजह से भी दर्शक कम हुए. 'नेटमिरर' और 'पिकासो' जैसे पाइरेटेड एप पर फिल्म के उपलब्ध होने से दर्शकों को स्पॉइलर पहले ही मिल गया जिसकी वजह से अब वह थिएटर नहीं जाना चाहते.  

बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े

'धुरंधर 2' ने बहुत कम समय में ही कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'आरआरआर' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कुल कमाई को भी पार कर लिया है. 

फिल्म की दिन-वार कमाई (डे-वाइज कलेक्शन)

यहां फिल्म की शुरुआत से 14वें दिन तक की पूरी कमाई का आसान हिसाब दिया गया है:

डे 0 (एडवांस बुकिंग): 43 करोड़

डे 1: 102.55 करोड़

डे 2: 80.72 करोड़

डे 3: 113 करोड़

डे 4: 114.85 करोड़

डे 5: 65 करोड़

डे 6: 56.60 करोड़

डे 7: 48.75 करोड़

डे 8: 49.70 करोड़

डे 9: 41.5 करोड़

डे 10: 62.85 करोड़

डे 11: 68.10 करोड़

डे 12: 25.30 करोड़

डे 13: 27.75 करोड़

डे 14: 20.10 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (14 दिनों में):

920.02 करोड़ रुपयेरणवीर सिंह की इस फिल्म ने दर्शकों को पूरी तरह से अपना दीवाना बना लिया है. स्पाई थ्रिलर होने के कारण फिल्म में एक्शन, सस्पेंस और मजेदार कहानी का शानदार मिश्रण है, जिसकी वजह से लोग बार-बार थिएटर जा रहे हैं. 

Similar News