Deepak Tijori 'धुरंधर 2' हाफ म्यूटिंग गालियों पर नाराज, CBFC पर उठाए सवाल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर नया विवाद सामने आया है, जहां दीपक तिजोरी ने गालियों की आंशिक म्यूटिंग पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल है, जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है.
'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) फिल्म कई वजहों से इन दिनों काफी चर्चा में है. कुछ लोग इसे सिर्फ़ 'प्रोपोगेंडा फिल्म' कह रहे हैं, तो वहीं कई दूसरे लोग इसकी तारीफ़ कर रहे हैं. वे कहते हैं कि इस फिल्म ने पाकिस्तान में छिपे एक आतंकी संगठन के खिलाफ़ भारत की साहसिक कार्रवाई को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया है. फिल्म में हिंसा और गालियों के इस्तेमाल की वजह से सेंसर बोर्ड यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसे 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया.
'ए' का मतलब है कि यह फिल्म सिर्फ़ 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए है. बोर्ड ने फिल्म के निर्माताओं को निर्देश दिया था कि फिल्म में इस्तेमाल होने वाली गालियों को पूरी तरह म्यूट (बंद) कर दें. लेकिन निर्माताओं ने कई गालियों को सिर्फ़ आधा-आधा म्यूट किया, यानी कुछ हिस्सा सुनाई दे रहा था और कुछ हिस्सा नहीं. इस बात से सीनियर एक्टर दीपक तिजोरी बहुत नाराज़ हो गए.
गालियों दीपक तिजोरी का सवाल
'आशिकी' फेम दीपक तिजोरी ने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर सवाल उठाया. उन्होंने फिल्म के टाइटल पोस्टर पर दिल वाला इमोजी भी लगाया और लिखा कि उन्हें 'धुरंधर 2' फिल्म बहुत पसंद आई है. दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड की खुलकर आलोचना कीदीपक तिजोरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'शायद मुझ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) या उसके सदस्यों जितनी समझदारी नहीं है. इसलिए मुझे यह बात बिल्कुल समझ नहीं आ रही है कि गालियों को आधा म्यूट क्यों किया जाता है और आधा क्यों छोड़ दिया जाता है? कभी किसी गाली के कुछ शब्द रख दिए जाते हैं और बाकी को पूरी तरह म्यूट कर दिया जाता है आखिर ऐसा क्यों?.'
गालियों को म्यूट क्यों करना?
दीपक तिजोरी आगे पूछते हैं कि अगर फिल्म को पहले से ही 18+ यानी 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है तो फिर गालियों को म्यूट करने की क्या जरूरत थी? वे यह भी जानना चाहते हैं कि आधी-अधूरी म्यूट की गई गालियों से बोर्ड आखिर किसकी रक्षा कर रहा है? उन्हें यह भी अजीब लग रहा है कि जब 'ए' रेटेड फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिना किसी कट के रिलीज हो सकती हैं, तो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इसी फिल्म में गालियों को आंशिक रूप से क्यों म्यूट किया गया?.
सेंसर बोर्ड पर एक्टर का तंज
'कभी हाँ कभी ना' और 'आशिकी' जैसे फिल्मों के मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें इस फैसले के पीछे का कोई तर्क समझ नहीं आ रहा. उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग कमेंट करके इस पर अपनी राय दे रहे हैं और दीपक तिजोरी का समर्थन कर रहे हैं.
धुरंधर 2 फिल्म के बारे में
अब बात करते हैं फिल्म 'धुरंधर 2' की तो रणवीर सिंह अभिनीत यह स्पाई ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और रिकॉर्ड तोड़ रही है. यह फिल्म 'धुरंधर' के पहले भाग का सीक्वल है. पहली फिल्म 5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई थी. 'धुरंधर 2' ने अब तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दर्शक अब उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह फिल्म अपने पहले भाग का रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी या नहीं. फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन, मुस्तफा अहमद, आदित्य उप्पल और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.