हिट रहा Chupa Chupi फिल्म का मेगा प्रीमियर, दर्शकों ने बताया-फुल पैकेज एंटरटेनर; 12 जून को होगी रिलीज
असमिया वेब सीरीज 'चुपा-चुपी' अब फिल्म के रूप में 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मेगा प्रीमियर के बाद दर्शकों ने इसे सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर एंटरटेनर बताया है.
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जिसमें सस्पेंस हो, थोड़ा रोमांस हो, भरपूर कॉमेडी हो तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है. असमिया फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद रोमांचक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर वेब सीरीज 'चुपा-चुपी' (Chupa-Chupi) अब एक फुल-पैकेज फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर रिलीज देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
12 जून को राज्यभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का मच-अवेटीड मेगा प्रीमियर हाल ही में बेलतला के मैट्रिक्स सिनेमा में बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुआ.प्रीमियर के दौरान सिनेमाघर में पैर रखने की जगह नहीं थी. दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर जो एक्साइटमेंट थी, वो देखते ही बन रही थी. फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर से बाहर निकले लोगों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान थी. शुरुआती रिव्यूज और दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया को देखकर पूरी टीम बेहद खुश है. मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि 'चुपा-चुपी' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली है.
कौन हैं फिल्म के निर्देशक?
इस फिल्म को DJ Entertainment और Atlas Creation के बैनर तले बेहद ग्रैंड पैमाने पर तैयार किया गया है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और इसके डायलॉग्स हैं, जिसे प्रणव भराली ने लिखा है और उन्होंने ही इस फिल्म का बेहतरीन निर्देशन भी किया है.
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में कमल लोचन, स्निग्धा गोगोई, कौशिक भारद्वाज और वैभवी गोस्वामी समेत कई कलाकार है. प्रीमियर के खास मौके पर NRD GROUP के CMD और फिल्म के प्रोड्यूसर नृपेण दास, मशहूर फिल्ममेकर राजेश भूयां समेत इंडस्ट्री के कई दिग्गज और चीफ गेस्ट फिल्म के कलाकारों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे. उन्होंने सभी से थिएटर में 12 जून को इस फिल्म को देखने की अपील की.
जुबिन गर्ग के सपनों को आगे ले जाने की कोशिश
प्रीमियर के दौरान कलाकारों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए असम की जनता से एक इमोशनल और खास अपील की. टीम का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि असमिया सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का जरिया है. कलाकारों ने असम के गौरव और संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह जुबिन गर्ग के सपनों को आगे ले जाने की बात कही. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे 12 जून को सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखें और लोकल सिनेमा को अपना पूरा सपोर्ट दें.
'इस बार किरदार को मिला है पूरा इंसाफ'
फिल्म की लीड एक्ट्रेस स्निग्धा गोगोई इस बार अपने रोल को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'वेब सीरीज में मेरा जो किरदार था, उसके साथ इस फिल्म में पूरी तरह से न्याय किया गया है. इस बार की कहानी में दर्शकों को कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे. सबसे खास बात यह है कि आज हमारे समाज में जो कुछ भी घटित हो रहा है, फिल्म सीधे तौर पर उन मुद्दों को छूती है. यही वजह है कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शक को जरूर देखनी चाहिए.'
यूट्यूबर्स और क्रिटिक्स भी हुए मुरीद
असम के जाने-माने यूट्यूबर बिकास दास ने फिल्म देखने के बाद अपनी देसी और मजेदार शैली में रिव्यू देते हुए कहा, 'भाई! फिल्म देखकर मजा आ गया, एकदम फर्स्ट क्लास है. बहुत दिनों के बाद एक ऐसी असमिया फिल्म देखी है, जिसमें थ्रिलर है, जबरदस्त सस्पेंस है, लाजवाब कॉमेडी है और प्यारा सा रोमांस भी है. यह एक कंपलीट 'फुल-पैकेज' मूवी है. इससे पहले हम सबने इसे यूट्यूब पर एक वेब सीरीज के रूप में देखा और पसंद किया था, लेकिन आज इसे बड़े पर्दे पर सिनेमा के रूप में देखना एक अलग ही लेवल का अनुभव रहा. डायरेक्टर से लेकर पूरी स्टार कास्ट तक, सबने कमाल का काम किया है. असम के हर व्यक्ति को थियेटर जाकर यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए.'