7 साल में PM-KISAN Yojana से कितने किसानों को मिला फायदा? बाटें गए करोड़ों रुपये, अब कब आएगी अगली किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना ने 24 फरवरी को अपने सात साल पूरे कर लिए हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में मिलते हैं. अब वे 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) ने 24 फरवरी को अपने सात साल पूरे कर लिए हैं. यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी और इसे मोदी सरकार के अहम कदमों में से एक माना जाता है. इस योजना से लाखों किसानों को लाख पहुंचा है.
इस योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक इस योजना के माध्यम से किसानों को कुल 3.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है और किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
- PM-KISAN एक 100% केन्द्रीय के जरिए फाइनेंस की गई योजना है, जो जमीन के मालिक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है.
- योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं, यानी 2,000 रुपये प्रति किस्त
- पैसा सीधे आधार लिंक्ड बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जाता है.
- आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, योजना की शुरुआत से अब तक कुल 3.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों को जारी किए जा चुके हैं.
क्या कहते हैं आंकड़ें?
नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में योजना की 21वीं किस्त जारी की थी. इसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए थे. इससे पहले अगस्त 2025 में जारी 20वीं किस्त में 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाएं शामिल थीं.
क्या है इस योजना का मकसद?
- PM-KISAN का टारगेट छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाना है ताकि वे खेती से जुड़े सामन खरीद सकें और फसल की देखभाल कर सकें.
- सरकार का कहना है कि यह आय किसानों की अनौपचारिक उधार पर निर्भरता कम करने और खेती की निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है.
- योजना के तहत रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है.
- इसके मद्देनजर PM-KISAN मोबाइल ऐप को 24 फरवरी 2020 को लॉन्च किया था. इसके साथ ही वेब पोर्टल भी मौजूद है, जहां किसान अपनी किस्त का स्टेटस, रजिस्ट्रेशन और दूसरी जानकारी चेक कर सकते हैं.
अब अगली किस्त कब आएगी?
21वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त 26 फरवरी 2026 या फिर होली के बाद आ सकती है. इस संबंध में सरकार ने जानकारी दे दी है.