IRCTC के नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च, क्या-क्या बदला, 4 बड़े सुधार क्या, FAQ में जानें सब
भारतीय रेलवे ने अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है. नई वेबसाइट के साथ रेलवे ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला है, बल्कि बैकएंड सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है.
IRCTC New Website
(Image Source: ChatGPT )भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग को और अधिक आसान, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसे यात्रियों के बेहतर अनुभव और तेज टिकट बुकिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
नई वेबसाइट के साथ रेलवे ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला है, बल्कि बैकएंड सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है. फिलहाल यह पोर्टल बीटा वर्जन में उपलब्ध है, ताकि यात्रियों से सुझाव और प्रतिक्रिया लेकर अंतिम संस्करण को और बेहतर बनाया जा सके.