Sasta-Mehanga: Google Pixel 11 की प्राइस लॉन्च से पहले हुई लीक, क्या अब महंगा होगा फोन? जानिए नई कीमत और फीचर्स

Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले इसकी कीमत और बैटरी से जुड़ी नई लीक सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel 11 सीरीज के सभी मॉडल Pixel 10 के मुकाबले महंगे हो सकते हैं, लेकिन इस बार 256GB स्टोरेज स्टैंडर्ड मिलने की संभावना है.

Google Pixel 11 Series

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 30 July 2026 8:00 AM IST

Sasta- Mehanga: अगर आप Google का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. लॉन्च से पहले Google Pixel 11 सीरीज की कीमत और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कंपनी अपने नए Pixel स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि, इसके साथ यूजर्स को पहले से ज्यादा स्टोरेज भी मिलने की उम्मीद है.

Google अगले महीने आयोजित होने वाले Made by Google Event में अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च करेगा. यह सीरीज पिछले साल आई Pixel 10 Series का अपग्रेड होगी. इस फ्लैगशिप लाइनअप में Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे चार मॉडल पेश किए जा सकते हैं.

लीक में सामने आई कीमत

  • जानी-मानी टिप्स्टर Roland Quandt की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में Google Pixel 11 सीरीज की कीमत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है.
  • रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 11 की शुरुआती कीमत GBP 879 (करीब ₹1.12 लाख) हो सकती है.
  • तुलना करें तो पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 10 की शुरुआती कीमत GBP 799 (करीब ₹1 लाख) थी. 
  • इसी तरह Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत GBP 1079 (करीब ₹1.37 लाख) बताई गई है, जबकि Pixel 10 Pro की लॉन्च कीमत GBP 999 (करीब ₹1.27 लाख) थी.
  • वहीं, Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत GBP 1279 (करीब ₹1.65 लाख) हो सकती है.
  • इसके पिछले मॉडल Pixel 10 Pro XL की शुरुआती कीमत GBP 1199 (करीब ₹1.52 लाख) थी.

10 से 15 हजार रुपये तक महंगे हो सकते हैं फोन

लीक रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि Google इस बार अपने सभी मॉडल्स की कीमत में लगभग ₹10,000 से ₹15,000 तक की बढ़ोतरी कर सकता है. हालांकि, कीमत बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण स्टोरेज भी माना जा रहा है. पिछले साल Pixel 10 सीरीज के बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आए थे, जबकि इस बार Pixel 11 सीरीज का शुरुआती वेरिएंट ही 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की चर्चा है. यानी यूजर्स को डबल स्टोरेज मिलेगा.

बैटरी में बड़ा अपग्रेड नहीं, बल्कि हल्का बदलाव

कीमत के साथ-साथ Pixel 11 सीरीज की बैटरी डिटेल्स भी लीक हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक,

  • Google Pixel 11 में 4985mAh बैटरी मिल सकती है.
  • Pixel 11 Pro में 4850mAh बैटरी दी जा सकती है.
  • Pixel 11 Pro XL में 5115mAh बैटरी मिलने की संभावना है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो कुछ मॉडल्स में बैटरी क्षमता पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है. पिछले साल Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में क्रमशः 4970mAh, 4870mAh और 5200mAh बैटरी दी गई थी.

लॉन्च के बाद ही होगी आधिकारिक पुष्टि

फिलहाल Google ने Pixel 11 सीरीज की कीमत या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. इसलिए इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए. कंपनी अगले महीने होने वाले Made by Google Event में इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी से पर्दा उठाएगी.

Similar News