Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा, क्या है चांदी का हाल? जानें दिल्ली, मुंबई समेत शहरों के ताजा रेट

अमेरिका में टैरिफ विवाद और वैश्विक अनिश्चितता के बीच 27 फरवरी 2026 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज हुई है. जानें 24K, 22K, 18K सोने और चांदी के ताजा शहरवार रेट.

( Image Source:  AI Sora )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

Gold-Silver Price: आजकल दुनिया में भू-राजनीतिक (geopolitical) और आर्थिक अनिश्चितताएं बहुत तेज़ी से बढ़ रही हैं. ऐसे में निवेशक सुरक्षित और स्थिर जगहों पर अपना पैसा लगाना चाहते हैं, जहां उनका निवेश सुरक्षित रहे. इसी वजह से सोना की तरफ लोगों का रुझान काफी बढ़ गया है, क्योंकि सोना हमेशा से मूल्य का एक भरोसेमंद भंडार माना जाता है. हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए कुछ जवाबी टैरिफ को गैरकानूनी घोषित कर दिया.

इस फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने और ज्यादा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है. इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने भी बाजार में डर पैदा किया है. ऐसी स्थिति में निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. भारत में भी सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गुडरिटर्न्स जैसी विश्वसनीय वेबसाइट के अनुसार, आज 27 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है. अब 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 16,101 रुपये है, यानी 10 ग्राम के लिए 1,61,010 रुपये. 

क्या है आज का भाव?

इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1 ग्राम पर 14,759 रुपये में मिल रहा है, तो 10 ग्राम का भाव 1,47,590 रुपये हो जाता है. वहीं, 18 कैरेट सोना 1 ग्राम 12,076 रुपये पर है, और 10 ग्राम के लिए 1,20,760 रुपये. अलग-अलग शहरों में आज सोने के भाव थोड़े अलग-अलग हैं: 

नोएडा में 24 कैरेट सोना 16,205 रुपये प्रति ग्राम (10 ग्राम: 1,61,900 रुपये)

चेन्नई में 24 कैरेट: 16,276 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट: 14,919 रुपये, 18 कैरेट: 12,764 रुपये

मुंबई में 24 कैरेट: 16,101 रुपये, 22 कैरेट: 14,759 रुपये, 18 कैरेट: 12,076 रुपये

दिल्ली में 24 कैरेट: 16,182 रुपये, 22 कैरेट: 14,834 रुपये, 18 कैरेट: 12,140 रुपये

कोलकाता, बैंगलोर, और हैदराबाद में भी ज्यादातर भाव मुंबई के समान ही हैं: 24 कैरेट 16,101 रुपये, 22 कैरेट 14,759 रुपये, 18 कैरेट 12,076 रुपये प्रति ग्राम. (नोट: कुछ जगहों पर मेकिंग चार्ज या लोकल टैक्स के कारण अंतर आता है).

क्या महंगी हो सकती है चांदी?

चांदी (silver) की कीमत आज स्थिर बनी हुई है. भारत में चांदी का भाव 284.90 रुपये प्रति ग्राम है, यानी 1 किलोग्राम चांदी 2,84,900 रुपये में मिल रही है. चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्रभावित होती हैं. इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी या मजबूती भी घरेलू कीमतों पर असर डालती है. अगर रुपया डॉलर के सामने कमजोर होता है और वैश्विक चांदी की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो भारत में चांदी महंगी हो सकती है. 

निवेश से पहले सोचे 

आजकल बाजार में काफी अनिश्चितता चल रही है भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद, ट्रंप की टैरिफ वाली धमकियां और वैश्विक आर्थिक स्थिति सब कुछ मिलकर निवेशकों को परेशान कर रही है. ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, और यहीं सोना और चांदी जैसे विकल्प बहुत आकर्षक लग रहे हैं क्योंकि सोना हमेशा से सुरक्षित माना जाता है. चांदी भी अच्छा विकल्प है, लेकिन यह सोने से थोड़ा ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली होती है. अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे जरूरी बात यह है कि ताजा रेट्स जरूर चेक करें क्योंकि सोने-चांदी की कीमतें रोज बदलती रहती हैं. 

Similar News